×

विराट कोहली की एफसी गोवा को हराकर इंडियन सुपर लीग की नई चैंपियन बनी चेन्नईयन एफ सी

धोनी की चेन्नईयन एफ सी ने कोहली की एफ सी गोवा को खिताबी मुकाबले में 3-2 से हराया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 21, 2015 12:29 PM IST

महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नईयन एफ सी ने विराट कोहली की एफ सी गोवा को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया ©IANS
महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नईयन एफ सी ने विराट कोहली की एफ सी गोवा को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया ©IANS

महेन्द्र सिंह धोनी की फुटबॉल टीम चेन्नईयन एफ सी ने विराट कोहली की टीम एफ सी गोवा को हराकर इंडियन सुपर लीग के फाइनल में 3-2 से हराकर खिताबी जीत हासिल कर ली है। मैच में 2-1 से पीछे रहने वाली टीम चेन्नईयन टीम ने मैच के अंतिम समय में शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। चेन्नईयन एफ सी ने मैच के 90वें मिनट में बराबरी के बाद मेंदोजा वेलेंशिया ने इंजरी टाइम में गोल दागकर खिताब चेन्नईयन के नाम कर दिया। आईएसएल का खिताबी मुकाबला गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों ने डिफेंस गेम दिखाया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। लेकिन मैच के दूसरे हाफ दोनों टीमों ने पांच गोल दागे। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में ब्रूनो पेलिसरी ने 54वें मिनट में मैच का पहला गोल कर चेन्नइयन को बढ़त दिला दी। पेलिसरी ने यह गोल फ्री किक पर किया। लेकिन इसके बाद गोवा टीम ने मैच में वापसी करते हुए एक के बाद एक दो गोल दाग कर मैच में 2-1 की बढ़त बना ली। गोवा के लिए हाओकिप और ज्यॉफ्रे गोंजालेज ने गोल दागे। लेकिन गोवा के गोलकीपर कट्टीमनी का सेल्फ गोल गोवा पर भारी पड़ गया और चेन्नईयन एफ सी ने मैच पर कब्जा करने के साथ ही खिताब भी हथिया लिया। ALSO READ: मोहम्मद अजहरूद्दीन ने तीसरी शादी की खबर का खंडन किया

TRENDING NOW

अपनी टीम गोवा के समर्थन के लिये विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मैच देखने पहुंचे थे। लेकिन उनकी टीम को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली ने ट्वीट कर चेन्नईयन एफ सी टीम को खिताबी जीत की बधाई दी। इस मैच में एक्टर अभिषेक बच्चन, वरुण धवन भी दर्शक दीर्घा में नजर आए। ALSO READ: हेमिल्टन टेस्ट में केन विलियमसन का शतक, 5 विकेट से जीता न्यूजीलैंड