जीनियस और एंटरटेनर है एमएस धोनी की बेटी, इस बॉलीवुड एक्टर ने की तारीफ

एमएस धोनी अभी हाल ही में संपन्न हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के बाद अपने घर में हैं।

Edited By : Devbrat Bajpai |Oct 04, 2017, 11:05 AM IST

Published On Oct 04, 2017, 11:05 AM IST

Last UpdatedOct 04, 2017, 11:05 AM IST

Photo courtesy: MS Dhoni's facebook page
Photo courtesy: MS Dhoni’s facebook page

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनुपम खेर हाल ही में अपने प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म ‘रांची डायरीज’ का प्रमोशन करने के लिए रांची शहर पहुंचे। इस दौरान वह टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी के घर भी पहुंचे और उनकी बेटी जीवा से मिले। जीवा से मिलकर वह खासे खुश हुए। उन्होंने अपने ट्विटर पर एमएस धोनी के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने जीवा को जीनियस और एंटरटेनर बताया। गौरतलब है कि अनुपम खेर ने 2016 में रिलीज हुई बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके पिता पान सिंह तोमर का किरदार निभाया था।

अनुपम खेर ने धोनी और उनके पिता के साथ कुछ फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर डालीं। उन्होंने इस ट्वीट में धोनी और साक्षी का इस आतिथ्य के लिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने जीवा के बारे में बताया कि वह तेज आवाज के साथ गा सकती है, जिसमें हमारा राष्ट्रगीत भी शामिल है। रांची डायरीज को सात्विक मोहंती डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, हैरी बाला और प्रदीप सिंह काम कर रहे हैं। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एमएस धोनी अभी हाल ही में संपन्न हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के बाद अपने घर में हैं। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से हराया और साथ ही वनडे रैंकिंग में टॉप पायदान हासिल कर लिया। अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 7 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा।

[ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने सुधारी गलती, दीपक चाहर की जगह राहुल चाहर को टीम में दी जगह]

 

दूसरा मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में, तीसरा मैच 13 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई है। टीम इंडिया अब टेस्ट और वनडे में नंबर 1 है। लेकिन टी20 में नंबर 5 है। जाहिर है कि इस सीरीज को जीतते हुए टीम इंडिया अपनी टी20 रैंकिंग जरूर सुधारना चाहेगी।

Editor's Pick