धोनी के शौक को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का दिलचस्प खुलासा, बोले- उनका कमरा हमेशा..

धोनी के बारें में मशहूर है कि वह युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और उनके कमरे के दरवाजे टीम के खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुले रहते हैं.

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 10, 2023, 07:13 PM IST

Published On Mar 10, 2023, 07:13 PM IST

Last UpdatedMar 10, 2023, 07:13 PM IST

TWITTER/CSK

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं और उनका IPL में भी शानदार रिकॉर्ड है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 4 IPL खिताब अपने नाम कर चुका है. IPL 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है जिसमें धोनी की नजरें अपनी टीम को 5वें खिताब जिताने पर लगी होंगी.

धोनी के बारें में मशहूर है कि वह युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और उनके कमरे के दरवाजे टीम के खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुले रहते हैं. इसको लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अब नया खुलासा किया है. ये क्रिकेटर हैं जॉर्ज बेली जो IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स में धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं. बेली ने धोनी के एक शौक के बारें में भी बताया जिसे अब तक हर कोई अनजान था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी को हुक्क पीने का शौक

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए जॉर्ज बेली ने कहा, “धोनी को हुक्का पीना पसंद है। इसलिए उनके कमरे में हुक्का या शीशा मौजूद रहता है. उनके कमरे के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं. आप उनके कमरे में जाएंगे तो अक्सर वहां कई युवा खिलाड़ी आपको मिलेंगे. उनके कमरे में क्रिकेट को लेकर चर्चा होती रहती है.”

बेली ने आगे कहा, “आप अक्सर खुद को देर रात धोनी के कमरे में खेल के विभिन्न पहलुओं के बारे में बातचीत करते पाते हैं. ये खिलाड़ी और कप्तान के बीच की दूरी को कम करने का एक शानार तरीका है.”

धोनी का आखिरी IPL सीजन

जॉर्ज बेली IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए एक सीजन खेले थे. बेली की तरह पूर्व आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है. हेडन का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जश्न शानदार तरीके से मनायेगा क्योंकि उनके करिश्माई कप्तान एमएस धोनी IPL में संभवत: आखिरी बार खेलेंगे.

Editor's Pick