- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MS Dhoni’s impact in cricket was massive: Rohit Sharma congratulates former skipper and Suresh Raina on retirement
भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे महेंद्र सिंह धोनी : रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
Published On Aug 16, 2020, 12:48 PM IST
Last UpdatedAug 16, 2020, 12:48 PM IST
सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ रोहित शर्मा (BCCI)
पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपने करियर के शीर्ष पर पहुंचे रोहित शर्मा ने शनिवार को संन्यास ले चुके अपने सीनियर खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी। भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी धोनी के साथ संन्यास का ऐलान किया।
रविवार सुबह की अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में रोहित ने कहा, “भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रभावशाली शख्स, क्रिकेट में उनका प्रभाव बेहद विशाल है। वो दूरदर्शिता वाले इंसान और टीम बनाने में माहिर थे। हम उनसे नीली जर्सी में देखना याद करेंगे लेकिन वो पीली जर्सी में हमारे साथ हैं।”
View this post on Instagram
इंडियन प्रीमियर की टीम मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित ने कहा, “आपसे 19 को टॉस पर मुलाकात होगी।” दरअसल 19 सितंबर को यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआथ होनी है। हालांकि अभी शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन पहला मैच रोहित की मुंबई और धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने की उम्मीद है।
View this post on Instagram
अपने साथी खिलाड़ी रहे रैना के लिए रोहित ने लिखा, “जो आपको पता है, वो आपको पता। भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”
रोहित के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर, पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और शेन वाटसन, दक्षिण अफ्रीका के जेपी ड्यूमिनी, न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो, इंग्लैंड टीम के जोस बटलर समेत पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर और शाहिद आफरीदी ने भी धोनी को संन्यास पर शुभकामनाएं दी।
View this post on Instagram
आईपीएल फ्रेंचाइजी राइसिंग पुणे सुपरजायंट में धोनी के साथ खेल चुके स्मिथ ने लिखा, “शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए आपको शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धोनी। आप एक बेहद कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे और बतौर खिलाड़ी मैंने हमेशा ही आपकी प्रशंसा की है। पुणे टीम में आपके साथ खेलना और आपको जान पाना बेहद शानदार अनुभव रहा। आप एक सच्चे जेंटलमैन हैं और मैं आपको संन्यास पर शुभकामनाएं देता हूं।”
View this post on Instagram
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर ने लिखा, “मेरे और दुनियाभर के लाखों-करोड़ों लोगों के हीरो। इतने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए आपको शुभकामाएं। आपके खिलाफ खेलना सम्मान की बात थी।”
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Congrats to @msdhoni on a wonderful cricketing career ! Was a pleasure watching you play & the way you led your troops too. Good luck with everything you choose to do in the future ! Absolute legend
— Shane Warne (@ShaneWarne) August 15, 2020
Congrats #MSDhoni on an amazing international career. You should be so incredibly proud of what you achieved on the field as a player and as one of the great leaders. You were always a tough opponent to play against and now playing with you for @ChennaiIPL has been a real treat. pic.twitter.com/dQEaIWfyFl
— Shane Watson (@ShaneRWatson33) August 16, 2020
One of the true legends of Indian cricket and one of the greatest captains, congratulations on a great career MS Dhoni! All the best for your future. https://t.co/ruw8hQ5z8Z
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 15, 2020
Mahendra Singh Dhoni retires from international cricket. The story of cricket will never be complete without him. Video tribute coming up shortly. What a legend! #DhoniRetires #mahendrasinghdhoni pic.twitter.com/iFdFdHulRX
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) August 15, 2020