'माता- पिता नहीं चाहते, अब महेंद्र सिंह धोनी और क्रिकेट खेलें'

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर उनके माता- पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 18, 2019, 09:17 AM IST

Published On Jul 18, 2019, 09:17 AM IST

Last UpdatedJul 18, 2019, 09:17 AM IST

MS Dhoni@ Getty Images

MS Dhoni@ Getty Images

आईसीसी विश्व कप शुरू होने के पहले से ही पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें आने लगी थी। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी यही बात की जा रही है कि धोनी क्रिकेट को कब अलविदा कहेंगे। अब पूर्व कप्तान के संन्यास पर उनके माता- पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विश्व कप के दौरान धोनी का प्रदर्शन औसत रहा और वह कई अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारकर भारत टूर्नामेंट से बाहर हुआ था। इस मैच में धोनी रन आउट हुए थे। उनका विकेट भारत के लिए अहम साबित हुआ।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज नहीं जाएंगे महेंद्र सिंह धोनी: रिपोर्ट

धोनी की प्रतिभा को पहचानकर उनको फुटबॉल के गोलकीपर से क्रिकेट के विकेटकीपर की भूमिका में ढालने वाले कोच केशव बनर्जी ने स्पोर्ट्स आजतक से कहा, ”मैं रविवार को धोनी के घर गया था और इनके माता -पिता से बात हुई। उन्होंने कहा, धोनी को अब क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए। मैंने कहा- नहीं, उसे एक और साल खेलना चाहिए। अच्छा होगा अगर वह टी 20 विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहे। उन्होंने इस बात का विरोध किया और कहा, नहीं उसे अब इस बड़े घर की देख भाल करनी चाहिए। इस पर मैंने कहा, जब आपने इतने दिनों तक इस घर की देखभाल की है तो फिर एक साल और इंतजार कर लीजिए।”

धोनी का कोच होने पर गर्व महसूस करने वाले केशव ने कहा, ”मुझे अच्छा लगता है कि मैंने एक ऐसे शिष्य को पैदा किया जो पूरे इंडिया में क्रिकेट में नाम रौशन किया। उसके वजह से पूरे रांची का और स्कूल का भी नाम रौशन हुआ कि इसी स्कूल से एक ऐसा खिलाड़ी निकला जिसने पूरी क्रिकेट पर राज किया।”

पढ़ें:- विराट-धोनी को नहीं मिली गावस्‍कर की विश्‍व कप ड्रीम-11 टीम में जगह

”मुझे भी अच्छा लगता है क्योंकि मैंने तो यो सोच कर नहीं किया था, मैंने तो बस अपनी ड्यूटी निभाई। लेकिन जितना डेडिकेशन मैंने दिया, उतना ही डेडिकेशन उसने भी दिया। दोनों का डेडीकेशन मिलकर एक बढ़िया खिलाड़ी निकला।”

Editor's Pick