'धोनी सुपर स्टार की तरह व्यवहार नहीं करते, प्लेयर्स मैनेजमेंट स्किल उन्हें बड़ा खिलाड़ी बनाती है'
कोरोनावायरस के चलते आईपीएल 2020 पर अनिश्चितताओं के बादल छाए हुए हैं.
Written by India.com Staff Last Published on - May 22, 2020 8:12 AM IST
विंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के अंदर टीम मैनेजमेंट की स्किल शानदार है. यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को नई ऊंचाईयों तक लेकर पहुंचे हैं.
ब्रावो आईपीएल में चेन्नई के लिए ही खेलते हैं. इस टीम में फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन, ब्रेंडन मैक्कुलम, सुरेश रैन और माइक हसी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान ड्वेन बावो ने कहा, “धोनी टीम के साथियों को स्वतंत्रता से खेलने की छूट देते हैं जो मैदान पर अच्छे परिणाम लेकर आती है. वो चेन्नई के ड्रेसिंग रूम में लंबे समय से अच्छे कप्तान रहे हैं.”
Add Cricket Country as a Preferred Source
ब्रावो ने कहा, “फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन, ब्रेंडन मैक्कुलम और माइक हसी जैसे खिलाड़ी अलग-अलग देशों में कप्तान रह चुके हैं, लेकिन धोनी हमेशा कहते हैं कि आप इसलिए यहां हैं क्योंकि आप अच्छे हैं तो जब आप यहां आए हैं तो आपको अपने आप को साबित करने की जरूरत नहीं है. फ्रेंचाइजी ने देखा है और जानती है कि आप लोग क्या योगदान दे सकते हो.”
“धोनी किसी पर दबाव नहीं डालते. क्रिकेट के बाद आप उन्हें बहुत ही कम देख सकते हो, लेकिन उनका कमरा हमेशा खुला रहता है तो आप कभी भी उसमें जा सकते हो. उन्होंने काफी सारे मैच खेले हैं इसलिए उनसे बात करना शानदार है.”
ब्रावो ने कहा, “वह ऐसा माहौल बनाते हैं कि हर कोई उसमें सहज हो जाता है और हर कोई आराम से रहता है. इतने सारे सम्मान और उपलब्धियों के बाद भी वह सुपर स्टार की तरह व्यवहार नहीं करते.”
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.