• Home
  • News
  • MS Dhoni’s role behind the wicket will be crucial for Virat Kohli, feels Sachin Tendulkar

'विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के रहने से विराट कोहली को मदद मिलेगी'

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को विश्व कप का प्रबल दावेदार बताया।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 25, 2019, 02:22 PM IST

Published On May 25, 2019, 02:22 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2019, 02:22 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली © AFP

भारतीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन टीम की जीत इस बात पर भी निर्भर करेगी कि विराट कोहली की कप्तानी प्रतियोगिता में कितनी प्रभावशाली साबित होती है। इंडियन प्रीयिमर लीग में विराट की कप्तानी की काफी आलोचना हुई, लेकिन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारतीय कप्तान के पक्ष में हैं।

आईएएनएस से बात करते तेंदुलकर ने कहा, “मैं समझता हूं कि हमें आईपीएल और भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की तुलना नहीं करनी चाहिए। दोनों अलग-अलग फॉर्मेट हैं, एक टी-20 है जिसमें आपकी टीम में कई विदेशी खिलाड़ी हैं और दूसरा ऐसा फॉर्मेट है जहां आपकी टीम में सभी भारतीय खिलाड़ी हैं। इसलिए हमें दोनों की तुलना नहीं करनी चाहिए। जाहिर तौर पर जब बात कप्तानी पर आती है तो विराट पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने ये भी माना कि अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी को रोल विकेट के पीछे अहम होगा और कोहली के लिए ये बहुत अच्छी बात है कि उनके पास इतना अनुभवी खिलाड़ी है।

‘छोटा सा फ्रेक्चर है, लेकिन पहले मुकाबले में खेलने के लिए फिट हो जाऊंगा’

तेंदुलकर ने कहा, “धोनी का विकेट के पीछे खड़े होने का अनुभव टीम की बहुत मदद करेगा क्योंकि उस स्थान पर खड़े होकर वो सबकुछ अच्छे से देख सकते हैं। वहां खड़े होकर, वो पूरे मैदान को उसी तरह देख सकते हैं जिस तरह से एक बल्लेबाज देखता है। उनकी राय महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि उन्हें पता होगा कि पिच कितनी अच्छी या बुरी है, क्या गेंद रुककर आ रही है या ये बल्ले पर अच्छे से आ रही है। जो भी स्थिति हो, वो इसे कप्तान और गेंदबाज के साथ भी साझा करेंगे। इसलिए किसी अनुभवी खिलाड़ी का विकेट के पीछे होना हमेशा मददगार होता है।”

Editor's Pick