- Home
- News
- MS Dhoni’s slow inning was due to effective bowling from Moeen Ali, Adil Rashid, says Saqlain Mushtaq
'राशिद-मोइन अली ने पस्त की महेंद्र सिंह धोनी की आक्रमक बल्लेबाजी'
महेंद्र सिंह धोनी वनडे सीरीज में धीमी गति से रन बनाने के लिए लगातार आलोचना झेल रहे हैं।
Published On Jul 23, 2018, 02:24 PM IST
Last UpdatedJul 23, 2018, 02:24 PM IST
MS Dhoni © Getty Images
भारत-इंग्लैंड सीरीज पर कुलदीप यादव की मिस्ट्री स्पिन को लेकर काफी चर्चा है। इसी दौरे पर इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद की फिरकी के जाल में फंसकर जिस तरह विराट कोहली आउट हुए उसपर भी क्रिकेट जगत के दिग्गजों के बीच काफी चर्चा है। वनडे सीरीज के दौरान विराट राशिद की गेंद को समझ ही नहीं पाए और बोल्ड हो गए।
इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच सक्लैन मुश्ताक ने आदिल राशिद की विराट को आउट करने वाली गेंद को ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ करार दिया। उन्होंने कहा, “इस तरह की गेंदबाजी जीवन में केवल एक बार ही फेंकी जाती है।” मुश्ताक ने कहा, “वनडे सीरीज के दौरान हमारे स्पिन गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। मैं खुश हूं कि स्पिनर मेरी देखरेख में अपनी गेंदबाजी में अच्छे से सुधार कर पा रहे हैं।”
धोनी हमारी गेंदबाजी की वजह से रहे फेल
सकलैन मुश्ताक अपने समय में पाकिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने धोनी को रन बनाने से रोकने का क्रेडिट भी इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद और मोइन अली को दिया। मुश्ताक ने कहा, “धोनी को तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है, लेकिन वनडे सीरीज में वो बेहद धीमी गति से खेले। इसका श्रेय हमारे स्पिन गेंदबाजों को जाता है। धोनी हमारे आदिल राशिद ओर मोइल अली के सामने आक्रमक बल्लेबाजी कर ही नहीं पाए।”