×

हमने 20 रन कम बनाए: मुर्तजा

टीम इंडिया ने एशिया कप के पहले मैच में मेजबान बांग्लादेश को 45 रनों से हराया था

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 7, 2016 5:17 PM IST

मशरफे बिन मुर्तजा © Getty Images
मशरफे बिन मुर्तजा © Getty Images

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा ने कहा है कि एशिया कप के फाइनल में अगर उनकी टीम ने और 20 रन बनाए होते तो नतीजा कुछ और हो सकता था। बारिश के कारण 20 ओवर की जगह 15 ओवर तक सीमित किए गए फाइनल मैच में बांग्लादेश ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए थे। भारत ने सात गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर छठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया था। लक्ष्य को बचाने उतरी बांग्लदेश को अच्छी शुरुआत मिली थी। उसने शुरुआत में ही रोहित शर्मा को आउट कर पवेलियन भेज दिया था लेकिन इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने टीम को छठवां खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  ये भी पढ़ें: भारत की हार बड़ी खबर होती: धोनी

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम ने मुर्तजा के हवाले से लिखा, “मेरा मानना है कि 135-140 हमारे लिए सही लक्ष्य होता।” उन्होंने कहा, “अगर हमने 20 और रन बनाए होते और एक-दो विकेट जल्दी ले लिए होते तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था।” मुर्तजा का मानना है कि टॉस ने मैच में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “दूसरी पारी में विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था। टॉस हारने से काफी नुकसान हुआ।”

TRENDING NOW

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने एशिया कप के पहले मैच में मेजबान बांग्लादेश को 45 रनों से हराया था। वहीं भारतीय टीम से अपना पहला मैच हारने के बाद बांग्लादेशी टीम ने एशिया कप टी20 मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कमाल की वापसी की और युएई ,श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली।