• Home
  • News
  • msd 07 written on up warrior player kiran navgire picture goes viral

WPL: बल्ले पर 'माही' का नाम, यूपी की इस बल्लेबाज की तस्वीर हुई वायरल

यूपी वॉरियर्स की इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया. लेकिन इनके खेल के साथ-साथ इनका बल्ला भी फेस हो गया है. इनके बल्ले पर धोनी का नाम लिखा है वह काफी पसंद किया जा रहा है.

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 06, 2023, 08:37 AM IST

Published On Mar 06, 2023, 08:37 AM IST

Last UpdatedMar 06, 2023, 08:37 AM IST

kiran-navgire

महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत शानदार हुई है. इसमें दुनियाभर की चोटी की महिला क्रिकेटर दिल अपना हुनर दिखा रही हैं. इस लीग के तीसरे मैच में यूपी वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स को तीन विकेट से हरा दिया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया यह मुकबाला कई उतार-चढ़ाव से गुजरा.

गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उसने अपनी पारी में छह विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में वॉरियर्स ने तीन विकेट जल्दी खो दिए लेकिन किरण नवगिरे ने पारी को संभाला और शानदार हाफ सेंचुरी लगाई. उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ ही फैंस को उनका एक और अंदाज पसंद आया. उनके बल्ले पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी नाम लिखा हुआ था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नवगिरे के बैट के पिछले हिस्से पर ‘MSD 07’ लिखा हुआ था. उन्होंने 43 गेंद पर 53 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने पांच चौके और दो छक्के लगाए. नवगिरे के बल्ले की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इससे दुनिया को पता चल रहा है कि यह खिलाड़ी धोनी की कितनी बड़ी फैन है.

मैच की बात करें तो नवगिरे की पारी के बावजूद वॉरियर्स की टीम काफी मुश्किलों में थी. उसका स्कोर 15.4 ओवर में सात विकेट पर 105 रन था. हालांकि इसके बाद वॉरियर्स के लिए ग्रेस हैरिस और सोफी एक्लेस्टोन ने मिलकर सिर्फ 26 गेंद पर 70 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी ने यूपी को हारा हुआ मैच जितवा दिया.

यूपी को आखिरी 24 गेंद पर 63 रन की जरूरत थी. यहां से जायंट्स की जीत पक्की नजर आ रही थी. जायटंस को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन हैरिस ने 26 गेंद पर 59 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए. दूसरी ओर एलेक्स्टोन ने भी 12 गेंद पर 22 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया.

WPL शुरू होने से पहले ही किरण ने धोनी के लिए अपने सम्मान को जाहिर कर दिया था. उन्होंने बताया था कि कैसे साल 2011 के वर्ल्ड कप ने उनके करियर को दिशा दी. साल 1994 में जन्मीं किरण ने जियो सिनेमा से बात करते हुए कहा था, ‘मैंने भारत को 2011 का पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीतते हुए देखा. टीम में एक बड़ा नाम था- महेंद्र सिंह धोनी. साल 2011 से ही मैंने उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया. मुझे तो यह तक नहीं पता था कि महिला क्रिकेट नाम की कोई चीज होती है. मैंने अपने गांव के लड़कों के साथ खेला और मुझे यह खेल पसंद आने लगा.’

Editor's Pick