- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MSK Prasad bats for inclusion of Dube and Rinku in India T20 World Cup eleven
पूर्व सिलेक्टर की मांग, कहा- इन 2 धाकड़ बल्लेबाजों को मिलनी चाहिए T20 WC टीम में जगह
पूर्व सिलेक्टर की मांग, ये 2 धाकड़ बल्लेबाज T20 WC टीम में शामिल होने के हकदार
Published On Apr 08, 2024, 09:24 PM IST
Last UpdatedApr 08, 2024, 09:24 PM IST
PIC- @KKR
नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने जून में होने वाले T20 वर्ल्ज कप के लिए सोमवार को शिवम दुबे और रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की. दुबे इस आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने 160 से अधिक के स्ट्राइक-रेट से रन बनाये हैं. वेस्टइंडीज में स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में दुबे का योगदान अमूल्य साबित हो सकता है.
T20 वर्ल्ड कप के मजबूत दावेदार
उनके साथ ही बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू ने अमेरिका और कैरेबियाई देशों में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए मजबूत दावा पेश किया है. प्रसाद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण शिवम दुबे, सर्वश्रेष्ठ T20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज होने के कारण सूर्या (कुमार यादव) और अपनी असाधारण फिनिशिंग क्षमता के लिए रिंकू सिंह.’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा होगा अगर भारत T20 वर्ल्ड कप में इन तीनों को प्लेइंग-11 में शामिल करने का कोई रास्ता ढूंढ ले. टीम में विराट (कोहली) और रोहित (शर्मा) की मौजूदगी के कारण इन पांचों के बाद सिर्फ एक विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए जगह बचेगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि यह कैसे होता है.’’ प्रसाद की इन बातों का मतलब यह होगा कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनना काफी मुश्किल होगा.
इससे पहले इरफान पठान और युवराज सिंह ने भी शिवम दुबे को T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किए जाने की मांग उठाई थी.