हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन को मैदान पर वापसी करते देखने मुंबई पहुंचे एमएसके प्रसाद

हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन डीवाई पाटिल टी20 कप में खेल रहे हैं।

Edited By : India.com Staff |Feb 29, 2020, 08:04 PM IST

Published On Feb 29, 2020, 08:04 PM IST

Last UpdatedFeb 29, 2020, 08:04 PM IST

इंजरी के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) की निगरानी में फिटनेस साबित करने की कोशिश में हैं। रीहैब के बाद एनसीए से वापसी कर रहे ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल नवी मुंबई में डीवाई पाटिल टी20 कप में खेल रहे हैं, जहां प्रसाद इन खिलाड़ियों की प्रगति देखने पहुंचे।

रिलांयस वन और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुए मैच को देखने पहुंचे प्रसाद ने कहा, “हार्दिक और भुवी को गेंदबाजी करने देखना अच्छा लग रहा है। तीनों ही अच्छे शेप में हैं और मुझे इसकी खुशी है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रसाद के अलावा भारत ए और अंडर-19 टीम के कोच पारस मम्ब्रे, एनसीए के फीजियो आशीष कौशिश भी इन खिलाड़ियों को देखने पहुंचा। साथ ही पांड्या की आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का पूरा स्टाफ- प्रवीम आमरे, किरन मोरे, जहीर खान, रॉबिन सिंह और टीए सेकर बैक इंजरी से वापसी कर रहे अपने ऑलराउंडर को देखने पहुंचा।

भारतीय स्पिनर ने राधा यादव ने इस शख्स को दिया श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का श्रेय

पांड्या, जो कि हाल ही में लंदन से पीठ की सर्जरी करा लौटे हैं, उनके आगामी आईपीएल सीजन में खेलने की उम्मीद है। वहीं स्पोर्ट्स हार्निया के बाद वापसी कर रहे भुवनेश्वर और घुटने की चोट से जुझ रहे धवन टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद में हैं।

Editor's Pick