महेंद्र सिंह धोनी-युवराज सिंह के अगला विश्व कप खेलने पर एमएसके प्रसाद ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता ने कहा हमारे पास सभी खिलाड़ियों के विकल्प हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 31, 2017, 01:11 PM IST

Published On Jul 31, 2017, 01:11 PM IST

Last UpdatedJul 31, 2017, 01:11 PM IST

युवराज सिंह-महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
युवराज सिंह-महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के 2019 विश्व कप खेलने के बारे में मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि सभी जानते है कि इस पर कब फैसला लेना है। विज़डन इंडिया से बातचीत में पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा, “हम देखेंगे, हमें इस मामले पर बात करनी होगी। हमें कोई फैसला लेना होगा। देखते हैं कि ये कैसा रहता है। हम सब जानते हैं कि कौन टीम की क्षमता बढ़ा सकता है। हमें पता होना चाहिए कि कब फैसला लेना है। ऐसा नहीं है कि अचानक आप कोई फैसला ले लें और कोई नतीजा ही ना मिले। आप बिना तैयारी के ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए हमें पहले संतुलन बनाना होगा।”

प्रसाद ने ये भी बताया कि उनके पास उत्तराधिकारी चार्ट तैयार है, वह जानते हैं कि किस खिलाड़ी की जगह कौन ले सकता है। इस बारे में उन्होंने कहा, “हमें एक-एक करने क्रम से चलना होगा। हमारे पास सलामी बल्लेबाजी के लिए 6-7 विकल्प हैं, वहीं अश्विन के चोटिल होने पर जयंत यादव या कोई और उनका विकल्प बन सकता हैं। हमारे पास हर स्लॉट के लिए एक स्पष्ट उत्तराधिकार योजना है।” टेस्ट टीम में एक के बाद एक कई खिलाड़ियों की लंबे समय बाद वापसी के बारे में प्रसाद ने कहा कि चयनसमिति भावनाओं में ना बहकर पूरी तरह से पेशेवर निर्णय लेते हैं। [ये भी पढ़ें: टीएनपीएल की टीम रूबी ट्रिची वॉरियर्स को मेंटोर करेंगे जॉन्टी रोड्स]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रसाद का मानना है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट की वजह से खिलाड़ी अपनी चोटों को लेकर खुलकर सामने आने लगे हैं जैसा कि पहले नहीं होता था। उनका कहना है कि आईपीएल की वजह से खिलाड़ी आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं और इसी वजह से वह अपनी फिटनेस को लेकर बोर्ड को अंधेरे में नहीं रखते। प्रसाद का कहना कि राहुल द्रविड़ की निगरानी में भारतीय टीम का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने अंडर-19 और भारत ए की कोचिंग के लिए द्रविड़ की तारीफ की। प्रसाद ने कहा, “मैं उसके काम की सराहना करता हूं। राहुल जूनियर क्रिकटरों को राष्ट्रीय टीम के लिए शानदार ढंग से तैयार कर रहा हैं।” [ये भी पढ़ें: मेरे पिता हमेशा मेरे सबसे बड़े आलोचक रहे हैं: चेतेश्वर पुजारा]

2019 विश्व कप की योजना के बारे में प्रसाद ने कहा, “हमने अभी से योजना बनानी शुरू कर दी है। इस लिहाज से चैंपियंस ट्रॉफी काफी फायदेमंद साबित हुई। हम अपनी ताकत को पहचान गए हैं, हालांकि टीम में कुछ कमियां भी हैं जिन्हें आने वाले 18-20 महीनों में सुधार लिया जाएगा। अगर हम किसी युवा खिलाड़ी को विश्व कप टीम में शामिल करने का सोच रहे हैं तो पहले उसे पर्याप्त मौके देने होंगे।”

Editor's Pick