हमने अंबाती रायडू के खिलाफ कुछ नहीं किया: एमएसके प्रसाद

विश्व कप स्क्वाड में चयन ना होने के बाद मध्य क्रम बल्लेबाज अंबाती रायडू ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 21, 2019, 04:09 PM IST

Published On Jul 21, 2019, 04:09 PM IST

Last UpdatedJul 21, 2019, 04:09 PM IST

अंबाती रायडू (IANS)

भारतीय विश्व कप स्क्वाड में चयन ना होने पर 3D चश्में वाला मजाकिया ट्वीट करने वाले अंबाती रायडू ने लगातार दो बार स्क्वाड में चयन के लिए अनदेखा किाए जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। रायडू के इस फैसले पर पहली बार भारतीय चयनसमिति की ओर से प्रतिक्रिया आई है।

टीम इंडिया की चयनसमिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाले स्क्वाड के ऐलान के दौरान रायडू को लेकर चर्चा की। प्रसाद ने कहा, “ये देखने के लिए कि रायडू टीम सेटअप में कहां फिट होते हैं कई कार्यक्रम तैयार किए गए थे। चयनसमिति किसी एक खिलाड़ी के खिलाफ कोई भावना नहीं रखते हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘वेटिंग लिस्ट में हैं शुबमन गिल, चयन के बेहद करीब थे केएस भरत’

उन्होंने आगे कहा, “जब रायडू को टी20 में प्रदर्शन के आधार पर वनडे टीम में जगह दी गई थी तो आलोचना हुई थी लेकिन हमने उसके बारे में सोचा था। जब वो फिटनेस टेस्ट में फेल हुआ तो हमने उसका समर्थन किया, उसे एक फिटनेस कार्यक्रम में डाला। कुछ कॉम्बिनेशन की वजह से उसे नहीं चुना गया, इसका मतलब ये नहीं कि चयनसमिति उसके खिलाफ है। हमने उसके खिलाफ कुछ नहीं किया, वो भावुक है तो हम भी हैं।”

प्रसाद से जब रायडू के ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अच्छा ट्वीट था, मैंने उसका मजा किया, टाइमिंग के हिसाब से था, शानदार।”

Editor's Pick