WATCH: BBL में मोहम्मद रिजवान की भारी बेइज्जती, धीमी बैटिंग के बाद कप्तान ने वापस बुलाया
WATCH: BBL में मोहम्मद रिजवान की भारी बेइज्जती, धीमी बैटिंग के बाद कप्तान ने वापस बुलाया
रिजवान ने 23 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 26 रन बनाए. उनकी इस पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था, मगर उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 113.04 का था
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 12, 2026 4:40 PM IST
Rizwan
बिग बैश लीग में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की भारी बेइज्जती हो गई है. मोहम्मद रिजवान को उनकी धीमी बल्लेबाजी की वजह से जबरन रिटायर्ड आउट करवा दिया गया और कप्तान ने उन्हें मैदान से वापस बुला लिया.
पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बिग बैश लीग 2025-26 में मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा थे. सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, मगर वह बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते दिखे. उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 26 रन बनाए. उनकी इस पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था, मगर उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 113.04 का था. उनकी धीमी बल्लेबाजी का असर टीम को भुगतना ना पड़े, इस वजह से कप्तान ने उन्हें रिटायर्ड आउट होने का इशारा किया कप्तान से इशारा मिलने के बाद न चाहते हुए भी मोहम्मद रिजवान सिर झुकाए पेवेलियन की ओर लौट आए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
मेलबर्न रेनेगेड्स ने इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए.
पाकिस्तान की टी-20 फॉर्मेट का हिस्सा नहीं है रिजवान
मोहम्मद रिजवान का नाम पाकिस्तान के मौजूदा दौर के बड़े क्रिकेटरों में शुमार होता है. टी20 फॉर्मेट में वह लंबे समय से स्ट्राइक रेट को लेकर संघर्ष करते रहे हैं और इसकी वजह से वह पाकिस्तान टी20 टीम से बाहर हैं. टी20 विश्व कप 2026 के लिए वह टीम के प्लान का हिस्सा नहीं हैं.
पाकिस्तानी प्लेयर्स ने बीबीएल में किया निराश
बिग बैश लीग 2025-26 की शुरुआत से पहले पाकिस्तानी मीडिया ने इस लीग को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था. बाबर आजम, रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, और शादाब खान जैसे क्रिकेटरों का लीग का हिस्सा होना थ लेकिन ये सभी क्रिकेटर पूरी तरह फ्लॉप रहे. शाहीन अफरीदी इंजरी की वजह से पाकिस्तान लौट चुके हैं, तो साधारण प्रदर्शन के बाद शादाब खान श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हिस्सा बन चुके हैं. इनके अलावा हारिस रऊफ भी लगातार महंगे साबित हो रहे हैं.
धीमे स्ट्राइक रेट के लिए आलोचना का शिकार हो रहे हैं बाबर और रिजवान
बाबर आजम और रिजवान पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से दोनों आलोचना का शिकार होते रहे हैं. बीबीएल में भी अपने धीमे स्ट्राइक रेट के कारण दोनों आलोचना के केंद्र में हैं. बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं, उन्हें पारी की शुरुआत का मौका भी मिल रहा है, लेकिन सीजन के 8 मैचों की 8 पारियों में 25.66 की निराशाजनक औसत और 104.05 की साधारण स्ट्राइक रेट के साथ वे महज 154 रन बना सके हैं.
बाबर सीजन के शीर्ष बल्लेबाजों की रैंकिंग में 24वें स्थान पर हैं. रिजवान का औसत और स्ट्राइक रेट बाबर आजम से भी खराब है.रिजवान ने 8 मैचों की 8 पारियों में 20.87 की औसत और 101.82 की स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं. दोनों बल्लेबाजों के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए शायद ही इनकी टीमें अगले सीजन में इन्हें रिटेन करें.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.