- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Muhammad Waseem Joins Virat Kohli Babar Azam club in T20I
मुहम्मद वसीम ने T20I में किया बड़ा कारनामा, विराट कोहली- बाबर आजम के क्लब में हुए शामिल
मुहम्मद वसीम ने ओमान के खिलाफ मैच में 54 बॉल में 69 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए.
Published On Sep 16, 2025, 10:33 AM IST
Last UpdatedSep 16, 2025, 10:33 AM IST
Muhammad Waseem
Muhammad Waseem Records: यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा किया है. मुहम्मद वसीम ने ओमान के खिलाफ मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने विराट कोहली और बाबर आजम जैसे दिग्गजों के क्लब में जगह बना ली है.
मुहम्मद वसीम ने ओमान के खिलाफ मैच में 54 बॉल में 69 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरा करने का कारनामा भी किया. टी-20 इंटरनेशनल में अब मुहम्मद वसीम सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (98 इनिंग), रोहित शर्मा (108 इनिंग) जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है.
विराट कोहली- बाबर आजम के क्लब में शामिल
मुहम्मद वसीम ने 84 इनिंग में 3000 रन बनाने का कारनामा किया है. विराट कोहली और बाबर आजम के नाम 81-81 इनिंग में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में मोहम्मद रिजवान टॉप पर हैं, जिन्होंने 79 इनिंग में 3000 रन बनाने का कारनामा किया था. हालांकि मुहम्मद वसीम बॉल के हिसाब से 3000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं.
T20I में बॉल के हिसाब से सबसे तेज 3000 रन
मुहम्मद वसीम- 1947 बॉल
जोस बटलर- 2068 बॉल
आरोन फिंच- 2077 बॉल
डेविड वार्नर- 2113 बॉल
रोहित शर्मा- 2149 बॉल
T20I में इनिंग वाइज सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
मोहम्मद रिजवान- 79 इनिंग
विराट कोहली- 81 इनिंग
बाबर आजम- 81 इनिंग
मुहम्मद वसीम- 84 इनिंग
आरोन फिंच- 98 इनिंग
वीरनदीप सिंह- 98 इनिंग
यूएई ने ओमान को हराकर सुपर-4 की उम्मीदें कायम रखी
एशिया कप 2025 में खेले गए मैच की बात करें तो यूएई ने ओमान को 42 रन से हराकर सुपर- 4 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी है. यूएई की टीम ने ओमान के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य रखा था, ओमान की टीम 18.4 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई है. ओमान की एशिया कप में लगातार दूसरी हार है. अगर यूएई की टीम अपने अगले मैच में पाकिस्तान को हरा देती है तो वह सुपर- 4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी