IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया में मुकेश कुमार का सिक्सर, गेंदबाजी से मचाया कोहराम

मुकेश कुमार ने भारत ए के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ छह विकेट लिए हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Nov 01, 2024, 09:18 AM IST

Published On Nov 01, 2024, 09:18 AM IST

Last UpdatedNov 01, 2024, 09:18 AM IST

Mukesh Kumar took 6 wickets in ind a vs aus a match

Mukesh Kumar took 6 wickets in ind a vs aus a match

मुकेश कुमार ने भारत ए के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल की बॉलिंग की है. उन्होंने 46 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 195 रन पर सिमट गई. हालांकि उसने 88 रन की अहम बढ़त हासिल की. भारत ए की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 107 रन पर सिमट गई थी. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर 4 विकेट पर 99 रन था.

पहला विकेट 19 साल के सैम कोनटस का गिरा. वह पहले ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हो गए. वह मुकेश कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए. कोनटस को ऑस्ट्रेलियाई टीम में दावेदार माना जा रहा है. इसके साथ ही दूसरे दावेदार कैमरन बेक्रॉफ्ट भी खाता खोले बिना मुकेश कुमार का शिकार बने.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मार्कस हैरिस ने सिर्फ 17 रन बनाए लेकिन वह संघर्ष करते दिखाई दिए. वह प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. मुकेश कुमार ने इसके बाद ब्यू वेबस्टर (37) को आउट किया.

दूसरे दिन नाथन मैकस्वीनी (39) और कूपर कॉनली (37) ने पांचवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े. यह इस मैच की पहली अर्धशतकीय साझेदारी दी. मुकेश ने कॉनली को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. जोश फिलिप्स पारी में मुकेश का शिकार बने. ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी ने कप्तान मैकस्वीनी को आउट किया.

टॉड मर्फी (33) और फेरगस ओ’नील (13) के भारतीय गेंदबाजों को कुछ परेशान किया. प्रसिद्ध कृष्णा ने ओ’नील को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. मुकेश कुमार ने ब्रेडन डॉगट को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किए. उन्होंने इसके बाद मर्फी को आउट किया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick