• Home
  • News
  • Mukul Choudhary Hits 100-150 sixes in practice that made him MS Dhoni like Finisher

यूं ही नहीं धोनी की याद दिलाते मुकुल चौधरी, रोज लगाए हैं 150 छक्के, लैंगर ने भी किया है बड़ा वादा

महेंद्र सिंह धोनी से मुकुल चौधरी की तुलना हो रही है. लेकिन चौधरी ने इतनी कम उम्र में यह मुकाम यूं ही हासिल नहीं किया है. इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 10, 2026, 12:26 PM IST

Published On Apr 10, 2026, 12:26 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2026, 12:26 PM IST

mukul choudhary justin langer

mukul choudhary justin langer

कोलकाता: आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुए मुकाबले के बाद क्रिकेट फैंस की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम है. वह नाम मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) का है.

मुकुल चौधरी ने केकेआर (KKR) के पक्ष में जा चुके मैच को अपनी असाधारण पारी से LSG की झोली में डाल दिया. मुकुल ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 बेहतरीन छक्के शामिल थे. मुकुल के लगाए छक्कों और मैच को फिनिश करने की उनकी क्षमता ने लोगों को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महेंद्र सिंह धोनी को बताते हैं अपना आदर्श

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को ही अपना आदर्श मानने वाले मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने उनका लोकप्रिय हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter Shot) भी लगाया. मैच के बाद अपने छक्के लगाने की क्षमता मुकुल चौधरी ने कहा, ‘मेरा शरीर थोड़ा ताकतवर है, और यह मुझमें नैचरली आ गया है. मैं हर दिन 100-150 छक्के मारने का अभ्यास करता हूं, इसलिए अगर आप ऐसा करते रहें तो बैट की गति बढ़ती है. मैं पिछले पांच-छह महीनों से बहुत अभ्यास कर रहा हूं, इसलिए यह मेरे गेम में आ गया है.’

हेलीकॉप्टर शॉट पर मुकुल ने कहा, ‘मैंने बचपन से ही उस शॉट का अभ्यास किया है. मुझे हमेशा वह पसंद था, और जिस तरह से धोनी पारी खत्म करते थे. वह यॉर्कर पर भी छक्का मारते थे. अगर आप उस तरह की गेंद पर भी छक्का मारते हैं, तो गेंदबाज कुछ अलग करने के बारे में सोचता है.’

कोच जस्टिन लैंगर ने भी मुकुल चौधरी की तारीफ

चौधरी की पारी से Lucknow Super Giants के कोच जस्टिन लैंगर काफी खुश नजर आए. लैंगर ने कहा, ‘उन्हें विश्वास है कि चौधरी और भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं. वह बहुत युवा है, और उनकी आंखों में वह चमक है. वह भूखा है. जब आप पहली बार आते हैं, तो आप बहुत मेहनत करते हैं, और उसकी जिंदगी और उसके करियर का एक बहुत बड़ा पल साबित होगा.’

लैंगर ने कुछ समय पूर्व कहा था कि वह चौधरी को चार महीने में भारत का सबसे डरावना नंबर 6 या नंबर 7 का बल्लेबाज बना सकते हैं. अनकैप्ड मुकुल को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर एलएसजी ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मीनी नीलामी में 2.6 करोड़ में खरीदा था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick