• Home
  • News
  • Mukul Choudhary shine Lucknow Super Giants Beats KKR by three wickets in Thriller match

IPL 2026: मुकुल चौधरी बने संकटमोचक, धमाकेदार पारी से KKR के मुंह से छीनी जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने जीत के लिए 182 रन का टारगेट रखा था, लखनऊ की टीम ने आखिरी बॉल पर इस टारगेट को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 09, 2026, 11:33 PM IST

Published On Apr 09, 2026, 11:33 PM IST

Last UpdatedApr 09, 2026, 11:33 PM IST

Mukul Choudhary

Mukul Choudhary

KKR VS LSG: मुकुल चौधरी (27 बॉल में 54 रन नाबाद) संकटमोचक बने और आखिरी ओवर में धमाकेदार पारी खेली, जिससे लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में केकेआर को तीन विकेट से हरा दिया. लखनऊ की टीम की आईपीएल 2026 में यह दूसरी जीत है, वहीं केकेआर को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर की चार मैच में यह तीसरी हार है, टीम का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने जीत के लिए 182 रन का टारगेट रखा था, लखनऊ की टीम ने आखिरी बॉल पर इस टारगेट को हासिल कर लिया.मुकुल चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने की शानदार शुरुआत

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने सधी हुई शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 41 रन जोड़े. मार्श 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, मार्करम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 15 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद वैभव अरोड़ा का शिकार बने, वैभव ने तीन गेंदों के अंदर ही एलएसजी के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

ऋषभ पंत- निकोलस पूरन ने किया निराश, बडोनी ने जड़ा अर्धशतक

कप्तान ऋषभ पंत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. निकोलस पूरन का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह 15 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 13 रन ही बना सके. अब्दुल समद को अनुकूल रॉय ने सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया. हालांकि, आयुष बदोनी एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली, बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए, अपनी इस पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए.

मुकुल चौधरी ने केकेआर के मुंह से छीनी जीत

128 रन के स्कोर पर लखनऊ ने सात विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद अंत के ओवरों में एलएसजी के 21 साल बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को यादगार जीत दिलाई. मुकुल ने अपनी इस पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए. आखिरी ओवर में जीत के लिए एलएसजी को 14 रनों की जरूरत थी, वैभव अरोड़ा के इस ओवर में मुकुल ने दो छक्के लगाते हुए केकेआर की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

गेंदबाजी में केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट चटकाए, वहीं, नरेन और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट निकाला.

केकेआर ने बनाए थे 181 रन

इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 181 रन लगाए. फिल एलन बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रनों की अहम साझेदारी निभाई. रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि अंगकृष ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए, रिंकू सिंह सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुए.

हालांकि, इसके बाद कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 70 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई. ग्रीन 24 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, रोवमेन पॉवेल ने चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 24 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए. गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव और सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट निकाला.

Editor's Pick