रणजी ट्रॉफी शुरू होने से पहले कोविड पॉजिटिव हुए मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे

41 बार की रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और वो अपने लीग मैच कोलकाता में खेलेगा।

Edited By : India.com Staff |Jan 03, 2022, 06:02 PM IST

Published On Jan 03, 2022, 06:02 PM IST

Last UpdatedJan 03, 2022, 06:02 PM IST

मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) और टीम के वीडियो विश्लेषक का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। दुबे के स्थान पर साईराज पाटिल को मुंबई की 20 सदस्यीय रणजी टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई की टीम से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को पीटीआई से कहा, ‘‘हां, दो सदस्यों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है तथा दुबे की जगह साईराज पाटिल को टीम में शामिल किया गया है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दुबे ने अब तक भारत के लिये एक वनडे और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैचों के लिये मुंबई की शुरुआती टीम में शामिल किया गया था।

41 बार की रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और वो अपने लीग मैच कोलकाता में खेलेगा। टीम सोमवार को कोलकाता के लिए रवाना हो रही है।

Editor's Pick