पटरी पर चैंपियन मुंबई का अभियान, दूसरे मैच में महाराष्ट्र को दी मात

मुंबई: मुंबई चैंपियन की तरह खेला. और दिखा दिया कि एक मैच से उसे कमतर नहीं आंका जा सकता. मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में महाराष्ट्र को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ वह अपने अभियान को एक बार फिर ढर्रे पर लेकर आया....

Edited By : Bharat Malhotra |Oct 21, 2024, 03:57 PM IST

Published On Oct 21, 2024, 03:57 PM IST

Last UpdatedOct 21, 2024, 03:57 PM IST

रणजी ट्रॉफी में मुंबई ने महाराष्ट्र को हराया

मुंबई: मुंबई चैंपियन की तरह खेला. और दिखा दिया कि एक मैच से उसे कमतर नहीं आंका जा सकता. मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में महाराष्ट्र को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ वह अपने अभियान को एक बार फिर ढर्रे पर लेकर आया.

मुंबई के सामने जीत के लिए 74 रन का टारगेट था. रविवार को दिन का खेल समाप्त होने तक उसने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए थे. आयुष म्हात्रे (15) के आउट होने से उसे बोनस अंक नहीं मिल सका. पृथ्वी साव ( 36 गेंद में 39 रन ) और हार्दिक तामोर ( 26 गेंद में 21 नाबाद ) ने 13 . 3 ओवर में टीम को जीत तक पहुंचाया. पहले मैच में 42 बार की चैम्पियन मुंबई टीम को बड़ौदा ने 84 रन से हराया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई ने महाराष्ट्र को पहली पारी में 126 रन पर आउट करने के बाद 17 वर्ष के म्हात्रे के 176 रन और श्रेयस अय्यर के 142 रन की मदद से 441 रन बनाए. महाराष्ट्र ने दूसरी पारी में 388 रन बनाये लेकिन वह नाकाफी थे.

शिलांग में त्रिपुरा ने मेघालय को एक पारी और 17 रन से हराया. त्रिपुरा के आठ विकेट पर 377 रन के जवाब में मेघालय ने 222 और 138 रन बनाए.

Agency- भाषा

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick