add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित शर्मा खेल सकते हैं बिहार के खिलाफ विजय हजारे क्वार्टर फाइनल

मुंबई के चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा है कि विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम में रोहित शर्मा का चयन किया जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 9, 2018 10:44 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आ सकते हैं। मुंबई के चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा है कि विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम में रोहित शर्मा का चयन किया जाएगा। वह टीम की तरफ से एक या दो मुकाबले खेल सकते हैं।

मुंबई की टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के नॉक आउट मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। मुंबई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, हां वो खेलेंगे…हम 10 अक्टूबर को टीम का चयन करेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्र के मुताबिक, रोहित शर्मा हमारे लिए एक या दो मुकाबले खेल सकते हैं। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी जिन्होंने पिछले दो मुकाबलों में मुंबई की कप्तानी का जिम्मा संभाला है।

रोहित शर्मा ने हाल ही में एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी जहां टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता। मुंबई की टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 14 अक्टूबर को बिहार की टीम के खिलाफ खेलना है। बिहार 18 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रही है। मिजोरम को 9 विकेट की करारी शिकस्त दे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

मुंबई के कोच विनायक सावंत ने कहा, ”रोहित शर्मा जैसे हाई क्लास इंटरनेशनल क्रिकेटर के टीम में होना बहुत शानदार होगा। वह वनडे क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं उनके टीम में आने से काफी फर्क पड़ेगा।”

यूएई में खत्म हुए एशिया कप में रोहित शर्मा ने 105 की धमाकेदार औसत से 317 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने दो अर्धशतक और एक शानदार शतक भी बनाया है।