• Home
  • News
  • Mumbai Indians Captain Hardik Pandya Talks About Team Defeat Against Punjab Kings in IPL 2026

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की हार पर हार, कप्तान हार्दिक पंड्या बोले, बैठकर देखना होगा

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई की टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने माना कि उनकी टीम के खेल पर देखना होगा कि खामियां कहां हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 17, 2026, 10:53 AM IST

Published On Apr 17, 2026, 10:53 AM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 10:53 AM IST

Hardik Pandya on Mumbai Indians Performance

मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर क्या बोले हार्दिक पंड्या

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लय हासिल नहीं कर पाई है. टीम ने भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच में जीत हासिल की हो लेकिन इसके बाद उसे एक के बाद एक चार मैचों में हार मिली है. गुरुवार को टीम को पंजाब किंग्स ने बहुत आसानी से सात विकेट से हरा दिया. हार के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने विपक्षी टीम के खेल की तारीफ की. और इसके साथ ही अपनी टीम के खराब प्रदर्शन पर भी बात की. पंड्या ने कहा कि उनके पास अपने खराब प्रदर्शन पर कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है और उन्हें बैठकर देखना होगा कि खामियां कहां हैं.

पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी

पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई के लिए क्विंटन डि कॉक ने लगाई सेंचुरी

इससे पहले मौजूदा सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे क्विंटन डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियन्स ने छह विकेट पर 195 रन बनाए। ये दोनों उस समय साथ आए जब टीम 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी.

पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है. हमें बैठकर विचार करने की जरूरत है कि हम कहां पिछड़ रहे हैं- चाहे वह व्यक्तिगतखिलाड़ी हों, टीम हो, या हमारी योजना और काम करने का तरीका हो – और फिर इसे ठीक करना होगा.’

हार्दिक ने पंजाब किंग्स को दिया क्रेडिट

पंड्या ने पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय देते हुए कहा, ‘पंजाब किंग्स को इसका श्रेय जाता है. गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी. दूसरी पारी में ओस भी गिरी. उन्होंने हमें हरा दिया। उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग हमारे से बेहतर था. अब हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या फिर हमें इसी तरह आगे बढ़ते हुए हालात को पलटने की कोशिश करनी चाहिए. हमें अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी.’

पंजाब किंग्स की टीम अभी तक आईपीएल के इस सीजन में कोई मैच नहीं हारी है. टीम ने पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं. एक मैच में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से अंक बांटना पड़ा था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick