• Home
  • News
  • Mumbai Indians captain Suryakumar Yadav fined Rs 12 lakh

IPL 2023: सूर्यकुमार की कप्तानी में मुंबई को मिली जीत लेकिन हो गया बड़ा नुकसान

मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. आईपीएल की न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध...

Edited By : Press Trust of India |Apr 16, 2023, 11:51 PM IST

Published On Apr 16, 2023, 11:51 PM IST

Last UpdatedApr 16, 2023, 11:51 PM IST

SKY

IPLT20.COM

मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

आईपीएल की न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए कप्तान सूर्यकुमार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुंबई ने इस मैच को पांच विकेट से जीत.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केकेआर के कप्तान नितीश राणा पर मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा। राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत ‘लेवल एक’ के अपराध को स्वीकार कर लिया.

लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. भारतीय घरेलू क्रिकेट के दो खिलाड़ियों की प्रतिद्वंद्विता इस मैच में भी देखने को मिली राणा शौकीन के बीच तीखी बहस हुई.

यह घटना पहले बल्लेबाजी कर रहे केकेआर की पारी के नौवें ओवर में हुई जब शौकीन ने राणा को आउट करने के बाद उनसे कुछ कहा. राणा ने इसके बाद पलटकर शौकीन की तरफ बढ़ते हुए कुछ कहा. मुंबई इंडियन्स के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी पीयूष चावला ने हालांकि हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत कराया।

शौकीन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत ‘लेवल एक’ के अपराध को स्वीकार कर लिया. आचार संहिता के ‘लेवल एक’ के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है.

Editor's Pick