• Home
  • News
  • Mumbai Indians Coach Mahela Jayawardene on Teams’ Defeat from Punjab Kings

IPL 2026: मुंबई के कोच को पता चली टीम के हार की सबसे बड़ी वजह, बोले- अभी तक नहीं मिला स्पार्क

Mumbai Indians के कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि बाकी टीमें उनसे बेहतर खेल रही हैं. मुंबई की टीम पांच में से चार मैच हार चुकी है. और उसके लिए परेशानियां बढ़ती जा रही हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 17, 2026, 09:49 AM IST

Published On Apr 17, 2026, 09:49 AM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 09:49 AM IST

Mahela Jayawardene mumbai indians

मुंबई की हार पर क्या बोले जयवर्धने

मुंबई: IPL 2026 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मैच खेला गया. पंजाब ने मुंबई इंडियंस पर 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका (IPL Points Table) में पहला स्थान हासिल कर लिया. मुंबई की पांच मैचों में यह चौथी हार थी. मुंबई की हार से बाद हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा कि टीम अभी भी स्पार्क ढूंढने की कोशिश कर रही है.

मैच के बाद जयवर्धने ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हार का बोझ सिर्फ हार्दिक पर है. मुझे लगता है कि जब हम अच्छा नहीं कर रहे होते हैं तो यह हम सभी पर होता है. यह काफी हद तक मुझ पर, मैनेजमेंट में शामिल हर किसी पर और उन सभी पर है कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरी टीमें हमसे बेहतर खेल रही हैं…

जयवर्धने ने कहा, ‘मुझे पता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. लेकिन दूसरी टीमें बहुत बेहतर हैं. जब वे इस तरह की शुरुआत करते हैं तो उनका कॉन्फिडेंस भी बहुत ज्यादा होता है. हमें बस उन्हें नियंत्रित करने की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं. हमें अपनी लय को पाने के लिए कुछ जीत हासिल करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जो चार गेम हारे—दो बाहर और दो घर पर—वे अलग-अलग तरह के गेम थे. हमने कुछ बदलाव किए और कुछ बदलाव हमें इंजरी की वजह से करने पड़े. कुछ क्षेत्रों में हम बेहतर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी हमारे लिए परेशानी है. हमें इस पर और मेहनत करनी होगी.’

हम पावरप्ले में टीमों पर दबाव नहीं डाल पा रहे हैं…

पिछले 5 मैचों में 1 विकेट हासिल नहीं कर सके बुमराह से जुड़े सवाल पर जयवर्धने ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. हम पावरप्ले में दबाव नहीं डाल रहे हैं. विपक्षी बल्लेबाज जानते हैं कि बुमराह के खिलाफ उन्हें रिस्क नहीं लेना है. मैं उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि उसने विकेट क्यों नहीं लिया. हम देख रहे हैं कि क्या कर सकते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी आपको थोड़ी किस्मत की भी जरूरत होती है. दूसरा गेंदबाज कुछ विकेट ले रहा है और फिर उसे कुछ मैच-अप मिलते हैं जिनमें वह बहुत कम्फर्टेबल है, बहुत अच्छा है. शुरुआत में श्रेयस को भी उसने अच्छी गेंद फेंकी लेकिन वह लकी नहीं रहा. मुझे लगता है कि एक बार जब वह विकेट लेना शुरू कर देगा, तो शायद उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक पाएगा.’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी पर उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता. सीजन की शुरुआत हुई है. हम रोहित पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहते.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick