Advertisement
IPL 2023- मुंबई इंडियंस 2023 का पूरा शेड्यूल, देखें कब किससे है मुकाबला
मुंबई इंडियंस की टीम का पूरा शेड्यूल देखें. देखें कब है किससे मुकाबला. रोहित शर्मा की टीम का पूरा शेड्यूल
मुंबई: मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपना पहला मैच 2 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा.
पांच बार की चैंपियन के लिए आईपीएल 2022 अच्छा नहीं रहा था. पूरी लीग में मुंबई इंडियंस की टीम 10वें स्थान पर रही थी.
रोहित शर्मा की कप्तान वाली टीम ग्रुप ए में है. उसके ग्रुप में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायट्ंस की टीमें हैं. आईपीएल की शुरुआत तो 31 मार्च को हो रही है और फाइनल मुकाबला 28 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा.
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 शेड्यूल
मैच 1: 2 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु (शाम 7:30 बजे IST)
मैच 2: 8 अप्रैल, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई (शाम 7:30 IST)
तीसरा मैच: 11 अप्रैल, 2023 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली (शाम 7:30 बजे)
चौथा मैच: 16 अप्रैल, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई (दोपहर 3:30 बजे)
5वां मैच : 18 अप्रैल, 2023 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद (शाम 7:30 IST)
छठा मैच: 22 अप्रैल, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई (शाम 7:30 IST)
7वां मैच: 25 अप्रैल, 2023 - गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद (शाम 7:30 IST)
8वां मैच: 30 अप्रैल, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई (शाम 7:30 IST)
9वां मैच : 3 मई, 2023 - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, मोहाली (शाम 7:30 बजे)
10वां मैच: 6 मई, 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई (दोपहर 3:30 बजे)
11वां मैच: 9 मई, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई (शाम 7:30 बजे IST)
12वां मैच: 12 मई, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स, मुंबई (शाम 7:30 बजे)
13वां मैच: 16 मई, 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ (शाम 7:30 बजे)
14वां मैच: 21 मई, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई (दोपहर 3:30 बजे)
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन , जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरन ग्रीन, जाय रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।
COMMENTS