×

MI IPL AUCTION LIVE: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम, देखें मुंबई ने किस खिलाड़ी को खरीदा

Mumbai Indians Full Team: मुंबई इंडियंस की टीम को ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत नहीं है. देखते हैं कि वह आईपीएल 2026 में किस-किस पर दांव लगाती है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 16, 2025 8:59 PM IST

मुंबई इंडियंस Mumbai Indians Full Team IPL AUCTION 2026: पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई ने इस बार बहुत कम खिलाड़ियों को रिलीज किया है. टीम को सिर्फ पांच खिलाड़ियों की जरूरत है. और उसके पर्स में सबसे कम पैसा है. मुंबई इंडियंस का बैलंस बहुत अच्छा है. टीम के पास पहले से ही गहराई और पावर है. हालांकि मुंबई इंडियंस को भारतीय बैकअप की जरूरत है. टीम को बाएं हाथ का एक स्पिनर चाहिए जो बल्लेबाजी कर सके. एक साथ ही टॉप ऑर्डर में उसके पास एक बल्लेबाज की भी कमी है.

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया. टीम पांच बार चैंपियन बनी. जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी और रोहित व सूर्यकुमार की बल्लेबजी ने मुंबई इंडियंस को संतुलन दिया. अब मुंबई की कमान दो सीजन से हार्दिक पंड्या के पास है. क्या हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली यह टीम उस इतिहास को दोहरा पाएगी.

रिटेन किए गए खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर (LSG से ट्रेड किए गए), शेरफेन रदरफोर्ड (GT से ट्रेड किए गए), मयंक मार्कंडे (KKR से ट्रेड किए गए), AM ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मिशेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज़, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स

बचा हुआ पर्स: INR 125 करोड़ में से INR 2.75 करोड़

TRENDING NOW

बचे हुए स्लॉट: 5 (1 विदेशी)

खिलाड़ीदेशबेस प्राइसकीमत
1क्विंटन डिकॉकसाउथ अफ्रीका1 करोड़1 करोड़ रुपये
2दानिश मालेवरभारत30 लाख30 लाख रुपये
3मोहम्मद इजहरभारत30 लाख30 लाख रुपये
4अथर्व अंकोलेकरभारत30 लाख30 लाख रुपये
5मयंक रावतभारत30 लाख30 लाख रुपये