• Home
  • News
  • Mumbai Indians get huge benefits after kkr vs PBKS match called off because of rain know how

IPL 2025: पंजाब का मैच रद्द होते ही इस टीम की हुई बल्ले-बल्ले, एक मुकाबला जीतते ही टॉप-2 में होगी एंट्री

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला रद्द होने से सबसे बड़ा फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ है.

Edited By : Saurav Kumar |Apr 26, 2025, 11:47 PM IST

Published On Apr 26, 2025, 11:47 PM IST

Last UpdatedApr 26, 2025, 11:47 PM IST

Good News For MI After PBKS Match Called Off: आईपीएल में आज बारिश ने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया. दरअसल, बारिश की वजह से कोलकाता में केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला रद्द कर दिया गया. मुकाबला रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा.

यह रोमांचक मुकाबला रद्द होने से केकेआर और मुंबई के फैंस भले ही काफी मायूस नजर आए लेकिन इसका बहुत बड़ा फायदा मुंबई इंडियंस को मिला है. हम आपको बताएंगे पंजाब किंग्स के मुकाबले के रद्द होने और उन्हें 1 अंक मिलने का बहुत बड़ा फायदा मुंबई इंडियंस को कैसे हुआ है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

1 जीत और टॉप-2 में होगी मुंबई की एंट्री

दरअसल, मुंबई इंडियंस फिलहाल प्वाइंट्स टेबल पर 10 अंक के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद है. टीम ने 9 मैच खेले हैं जिसमें उनका नेट रन रेट 0.673 का है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 9 मैच में 5 जीत और एक रद्द मुकाबले के साथ 11 अंक पाए हैं. पंजाब का नेट रनरेट 0.177 का है. पंजाब फिलहाल चौथे स्थान पर काबिज है.

अब बात करते हैं मुंबई को इसका फायदा कैसे हो सकता है. दरअसल, रविवार को मुंबई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर का होना है. मुंबई जिस शानदार फॉर्म के साथ गुजर रही है. उस फॉर्म को अगर टीम बरकरार रख पाती है और लखनऊ सुपर जायंट्स पर धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर पाती है तो टीम के 10 मुकाबले में 12 अंक हो जाएंगे. टीम का नेट रन रेट और भी बेहतर हो जाएगा और मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल पर सीधा टॉप-2 में एंट्री कर सकती है. हालांकि ये तभी संभव हो पाएगा जब मुंबई की टीम हर हाल में लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देने में कामयाब हो पाए.

आईपीएल की लेटेस्ट प्वाइंट्स टेबल

टीममैचजीतेहारेटाईकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट (NRR)
गुजरात टाइटंस8620012+1.104
दिल्ली कैपिटल्स8620012+0.657
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु9630012+0.482
पंजाब किंग्स9530111+0.177
मुंबई इंडियंस9540010+0.673
लखनऊ सुपर जायंट्स9540010-0.054
कोलकाता नाइट राइडर्स935017+0.212
सनराइजर्स हैदराबाद936006-1.103
राजस्थान रॉयल्स927004-0.625
चेन्नई सुपर किंग्स927004-1.302

शानदार फॉर्म में चल रही है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रही है. शुरुआती मुकाबले में मिली हार के बाद टीम ने धमाकेदार अंदाज में कमबैक किया है. खासतौर पर मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा अपने फॉर्म में वापस लौट चुके हैं जो टीम के लिए काफी अच्छी खबर है. मुंबई को अपने घर में लखनऊ के खिलाफ खेलना है वानखेड़े में मुंबई का रिकॉर्ड भी बेहतर हैं ऐसे में लखनऊ को मुंबई इंडियंस की जीत के सिलसिले को रोकना आसान नहीं होगा.

Editor's Pick