add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2023: मुंबई इंडियंस को मिला चोटिल गेंदबाज झाय रिचर्डसन का धाकड़ रिप्लेसमेंट

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुरुवार को रिले मेरेडिथ को चोटिल तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की जगह टीम में शामिल किया. रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण से बाहर हो चुके हैं. झाय के रिप्लेसमेंट ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ ने 5 T2OI मैच खेले हैं...

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - April 6, 2023 8:07 PM IST

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुरुवार को रिले मेरेडिथ को चोटिल तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की जगह टीम में शामिल किया. रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण से बाहर हो चुके हैं.

झाय के रिप्लेसमेंट ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ ने 5 T2OI मैच खेले हैं और 8 विकेट हासिल किए हैं. इसमें 3 विकेट हॉल भी शामिल हैं. उन्होंने IPL के पिछले संस्करणों में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था. उन्हें MI ने 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली, कैमरन ग्रीन, रिले मेरिडिथ, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, मेहल वढेरा, राघव गोयल