मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 11वीं बार बने सबसे अमीर भारतीय

आईपीएल में मुकेश अंबानी की टीम का नाम मुंबई इंडियंस है जिसकी ब्रांड वैल्यू 100 मिलियन डॉलर्स (2017 के आंकड़ों के मुताबिक) है।

Edited By : Devbrat Bajpai |Oct 05, 2017, 02:24 PM IST

Published On Oct 05, 2017, 02:24 PM IST

Last UpdatedOct 05, 2017, 02:24 PM IST

© AFP
© AFP

फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है। इसमें मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी (38 बिलियन डॉलर्स) ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल किया है। लगातार 11वें साल मुकेश भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। आईपीएल में मुकेश अंबानी की टीम का नाम मुंबई इंडियंस है जिसकी ब्रांड वैल्यू 100 मिलियन डॉलर्स (2017 के आंकड़ों के मुताबिक) है। वैसे इस टॉप 100 की लिस्ट में मुकेश अंबानी एकमात्र आईपीएल टीमों के मालिक नहीं हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक बर्मन फैमिली (मोहित बर्मन) और ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज (नेस वाडिया) इस लिस्ट में क्रमशः 20वें और 25वें स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानीति मारन इस लिस्ट में 29वें नंबर पर हैं। वो सन टीवी नेटवर्क के भी मालिक हैं। राइजिंग पुणे सुपरजायंट के मालिक संजीव गोयनका 73वें स्थान पर हैं। गोयनका की कंपनी का नाम आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगर ब्रांड वैल्यूएशन की बात करें तो मुंबई इंडियंस के बाद शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स 99 मिलियन डॉलर्स के साथ दूसरे नंबर पर है। विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 88 मिलियन डॉलर्स के साथ तीसरे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू 56 मिलियन डॉलर्स है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की वैल्यू 41 मिलियन डॉलर्स है। [ये भी पढ़ें: 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में लसिथ मलिंगा से डर रहे थे विराट कोहली!]

– ये आंकड़े ग्लोबल वैल्यूएशन एंड कॉर्पोरेट फाईनेंस एडवाइजरी फर्म डफ एंड फेलप्स के मुताबिक हैं। आईपीएल 10 सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस रही थी। मुंबई इंडियंस आईपीएल के खिताब को तीन बार जीत चुकी है और यह करनामा करने वाली वह आईपीएल की एकमात्र टीम है।

Editor's Pick