- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mumbai indians rohit sharma probably not available for the rest of ipl 2020 as he is recovering from hamstring 4186639
मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, पूरे IPL से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा; BCCI ने दिए हिंट
मुंबई के पिछले दो मैचों से कायरॉन पोलार्ड कप्तानी कर रहे हैं.
Published On Oct 26, 2020, 09:36 PM IST
Last UpdatedOct 26, 2020, 09:36 PM IST
Rohit Sharma may out of IPL 2020: बीसीसीआई की अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने सोमवार को आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे, टी-20 और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया और इन तीनों टीमों में से रोहित शर्मा का नाम नदारद है. रोहित को आईपीएल में चोट लगी थी और इसी कारण वह पिछले दो मैच नहीं खेले हैं.
अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जब रोहित शर्मा चोट के चलते अगले महीने होने से शुरू वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं तो फिर वे आईपीएल के बाकी के मैच कैसे खेल सकते हैं? हालांकि अभी तक आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन आपको बता दें कि मुंबई के पिछले दो मैचों से कायरॉन पोलार्ड कप्तानी कर रहे हैं.
बीसीसीआई ने सोमवार को कहा कि टीम में ईशांत शर्मा का नाम भी नहीं है. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है कि रोहित और ईशांत इन दोनों पर डॉक्टर की टीम नजर रखेगी. बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित और ईशांत पर करीबी तौर पर निगाहें रखेगी.”
रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग अभी भी परेशान कर रही है, ऐसे में उनका मुंबई इंडियंस का अगला मैच खेलना भी संदिग्ध लग रहा है. लेकिन उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ जा सकते हैं. उन्हें अभी तक शामिल नहीं किया गया है क्योंकि उनकी रिकवरी प्रक्रिया जारी है. वैसे उम्मीद ये भी है कि आईपीएल प्ले-ऑफ यानी 4 नवंबर तक पूरी फिटनेस के साथ रोहित वापसी कर सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल-13 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती को टी-20 में शामिल किया गया है. संजू सैमसन को भी इस टीम में जगह मिली है. ऋषभ पंत का नाम इस टीम में नहीं है. वनडे टीम में शुभमन गिल को मौका मिला है. मंयक अग्रवाल भी बनडे टीम में आए हैं. शार्दूल ठाकुर भी वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं.
वनडे और टी-20 में रोहित की जगह मयंक अग्रवाल को जगह मिली है. मयंक संभवत: शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखे जा सकते हैं. शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तीसरे विकल्प होंगे. वहीं केएल राहुल टी-20 और वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हैं या फिर पांचवें नंबर पर यह भी देखना होगा. किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान राहुल आईपीएल में बतौर सलामी बल्लेबाज उतर रहे हैं. रोहित शर्मा के न रहते टीम राहुल को यहां एक बार फिर आजमा सकती है.
नवदीप सैनी एक और ऐसा नाम है जिन्हें तीन टीमों में जगह मिली है.
टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती
वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर.
टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रनन अश्विन, मोहम्मद सिराज.