मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर बाहर, रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का हुआ ऐलान
IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर बाहर, रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का हुआ ऐलान
अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर अल्लाह गजफनर को एल 4 वर्टिब्रा में फ्रेक्चर हुआ है और वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 16, 2025 2:07 PM IST
Mumbai Indians
Mumbai Indians sign Mujeeb Ur Rahman for IPL 2025: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 से पहले तगड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार ऑलराउंडर चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. मुंबई की टीम ने चोटिल अल्लाह गजफनर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. अल्लाह गजफनर की जगह अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को अनुबंधित करने की घोषणा की है. अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर अल्लाह गजफनर को एल 4 वर्टिब्रा में फ्रेक्चर हुआ है और वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे.
मुंबई इंडियन्स ने एक बयान में कहा, मुंबई इंडियंस गजनफर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और मुजीब का हमारे परिवार में स्वागत करता है. मुजीब अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे और उन्होंने तुरंत प्रभाव डाला जिससे उन्हें 17 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण का मौका मिला.
Add Cricket Country as a Preferred Source
मुजीब के नाम है 300 से ज्यादा विकेट
मुजीब ने 300 से अधिक टी20 (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू) मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने लगभग 6.5 की इकोनॉमी रेट से 330 विकेट लिए हैं. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की बड़ी नीलामी में उभरते हुए 18 वर्षीय ऑफ स्पिनर गजनफर को 4.80 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.