IPL 2023: नवीन-उल-हक पर निशाना, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने लिया 'विराट का बदला'

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने नवीन-उल-हक पर निशाना साधा. उन्होंने आम के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की लेकिन बाद में उसे हटा भी लिया.

Edited By : Bharat Malhotra |May 25, 2023, 09:00 AM IST

Published On May 25, 2023, 09:00 AM IST

Last UpdatedMay 25, 2023, 09:00 AM IST

Naveen Ul Haq

मुंबई के प्लेयर्स ने लिए नवीन उल हक के मजे

चेन्नई: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ियों- संदीप वॉरियर (Sandeep Warrior) , कुमार कार्तिकेय (Kumar Kartikeya) और विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेदंबाज नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) पर तंज कसा है. बुधवार को चेन्नई के एमए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League) के एलिमिनेटर (IPL 2023 Eliminator) मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया.

आईपीएल 2023 के लीग स्टेज के दौरान नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) से काफी गर्मागर्म बहस ((Naveen-ul-Haq and Virat Kohli Fight) हो गई थी. इस मैच के बाद जब भी बैंगलोर की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा नवीन ने मीठे आमों (Naveen-ul-Haq Sweet Mango Story) की इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बैंगलोर की टीम जब इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL) से बाहर हो गई थी तब नवीन ने इंस्टाग्राम पर एक हंसता हुआ मीम शेयर (Naveen-ul-Haq Laughing Meme) किया था. बुधवार को जब लखनऊ की टीम एलिमिनेटर में हार गई तब मुंबई के तीन खिलाड़ियों ने मेज पर आम रखकर एक तस्वीर खिंचवाई और तस्वीर पोस्ट की.

संदीप और विष्णु ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फोटो पोस्ट की और कैप्शन लिखा- आम का मीठा सीजन

हालांकि संदीप और विष्णु ने बाद में फोटो हटा ली लेकिन तब तक यह ट्विटर पर वायरल हो गया था. यूजर्स ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया और उसे अपने हैंडल से पोस्ट कर दिया.

हैरानी की बात यह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम में नवीन-उल-हक के साथी खिलाड़ी आवेश खान ने भी संदीप वॉरियर्स और विष्णु विनोद के इस पोस्ट को साझा किया है.

नवीन ने लिए चार विकेट

हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मैच में 81 रन से हार का सामना करना पड़ा लेकिन नवीन-उल-हक ने अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. अफगानिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने 38 रन देकर चार विकेट लिए. नवीन ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), तिलक वर्मा (Tilak Varma) और कैमरन ग्रीन (Cameroon Green) के अहम विकेट लिए.

मुंबई इंडियंस की टीम एक समय पर 200 से ज्यादा का स्कोर बनाती हुई दिख रही थी लेकिन नवीन के चार विकेटों ने उसे 8 विकेट पर 182 के स्कोर पर रोक दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम सिर्फ 101 रन पर ही ऑल आउट हो गई.

मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) ने इस हार की पूरी जिम्मेदारी अपने सिर ली. उन्होंने कहा- हम अच्छी पोजीशन में थे. सब कुछ वहां से शुरू हुआ जब मैंने वह शॉट खेला… इसकी जरूरत नहीं थी. और मैं हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. हमें सिर्फ अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत थी. सिर्फ जिम्मेदारी उठानी थी. लेकिन हमने टाइम-आउट के बाद ऐसा नहीं किया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick