×

MI vs GT: गुजरात ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी, कोएत्जे ने पलट दिया खेल

मुंबई और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 1 रन से जीत अर्जित की है.

MI vs GT: आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. बारिश से बाधित इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने अंत तक खुद पर भरोसा कायम रखा और 3 विकेट से शानदार जीत अपने नाम की. मुकाबले में अंतिम के 2 ओवर में बारिश ने खलल डाला.

जिसके बाद गुजरात टाइटंस को 1 ओवर में 15 रन का टारगेट मिला. इस टारगेट का पीछा गुजरात ने शानदार तरीके से किया. मुंबई के लिए यह ओवर दीपक चाहर लेकर आए थे. चाहर के ओवर की शुरुआत तेवतिया ने चौके के साथ की. चौके के बाद तेवतिया ने सिंगल लिया और स्ट्राइक कोएट्जी को दी. कोएट्जी ने स्ट्राइक पर आते ही छक्का लगाया. छक्के के बाद कोएत्जे ने एक रन लिया हालांकि यह गेंद नो बॉल भी रही. नो बॉल के बाद फ्री हिट पर 1 रन तेवतिया ने लिया. गुजरात को 2 गेंद पर 1 रन चाहिए थे. तभी कोएत्जे आउट हो गए और मुकाबला 1 बॉल पर 1 रन का हो गया. गुजरात के लिए बल्लेबाजी करने आए अरशद खान ने आखिरी गेंद पर 1 रन ले लिया और मुकाबला गुजरात ने जीत लिया.

MI vs GT Live: बारिश ने फिर डाला खलल, रोमांचक मोड़ पर रुका मुकाबला

बारिश के कारण मुकाबला फिर से रोकना पड़ा है. मैच में अभी 2 ओवर का खेल बाकी है जिसमें गुजरात टाइटंस को 24 रन की जरूरत है.

MI vs GT Live: गुजरात टाइटंस को लगा छठा झटका, राशिद खान आउट

गुजरात टाइटंस को छठा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका राशिद खान के रूप में लगा है जो अश्विनी कुमार का शिकार बने.

MI vs GT Live: मुंबई की वापसी, गुजरात को लगा चौथा झटका

मुंबई इंडियंस ने मुकाबले में शानदार वापसी की है. गुजरात टाइटंस को चौथा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका रदरफोर्ड के रूप में लगा है.

MI vs GT Live: गुजरात को लगा तीसरा झटका, शुभमन गिल आउट

गुरात टाइटंस को तसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगी है. गिल जसप्रीत बुमराह की गेंद पर 43 रन बनाकर बोल्ड हुए.

MI vs GT Live: गुजरात को लगा दूसरा झटका, बटलर आउट

गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका जोस बटलर के रूप में लगा है. बटलर अश्विनी कुमार का शिकार बने.

MI vs GT Live: गुजरात को लगा पहला झटका, सुदर्शन आउट

गुजरात टाइटंस को पहा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा है. सुदर्शन ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने.

MI vs GT Live: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू, साई और गिल क्रीज पर

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है टीम के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर उतरे हैं.

MI vs GT Live: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 156 रन का टारगेट

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 156 रन का टारगेट दिया है. इस मुकाबले में गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.

MI vs GT Live: मुंबई के गिरे 6 विकेट, तिलक आउट

मुंबई इंडियंस के 6 विकेट गिर चुके हैं. टीम को छठा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा है.

MI vs GT Live: हार्दिक पांड्या आउट, मुंबई इंडियंस को लगा पांचवां झटका

मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लग चुका है. टीम को यह झटका कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में लगा है.

MI vs GT Live: मुंबई को लगा चौथा झटका, विल जैक्स आउट

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लग चुका है. टीम के लिए 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विल जैक्स राशिद खान का शिकार बने हैं.

MI vs GT Live: मुंबई को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार आउट

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है. सूर्यकुमार यादव 35 रन बनाकर साईं किशोर का शिकार बने हैं.

MI vs GT Live: मुंबई की अच्छी शुरुआत, गुजरात की खराब फील्डिंग

मुंबई इंडियंस ने गुजरात के खिलाफ 6 ओवर में 50 रन से ज्यादा का स्कोर बना लिया है. पावरप्ले में गुजरात की फील्डिंग खराब रही और टीम ने काफी कैच छोड़े हैं.

MI vs GT Live: मुंबई को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा आउट

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है. रोहित युवा अरशद खान के शिकार बने हैं.

MI vs GT Live: मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका रायन रिकल्टन आउट

मुंबई इंडियंस को पहला झटका लग चुका है. टीम को यह झटका रायन रिकल्टन के रूप में लगा है.

MI vs GT Live: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रोहित और रिकल्टन क्रीज पर

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की शुरू हो गई है. टीम के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन क्रीज पर उतरे हैं.

MI vs GT Live: गुजरात ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.