• Home
  • News
  • Mumbai indians will retain ishan kishan along with rohit sharma jasprit bumrah kieron pollard irfan pathan 5115850

रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड के साथ इशान किशन को रीटेन करेगी मुंबई इंडियंस: इरफान पठान

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि इशान किशन अगले 10 साल तक अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।

Edited By : India.com Staff |Nov 29, 2021, 04:23 PM IST

Published On Nov 29, 2021, 04:23 PM IST

Last UpdatedNov 29, 2021, 04:23 PM IST

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) की जमकर तारीफ की। पठान ने कहा कि किशन के सामने क्रिकेट के 10 अच्छे साल हैं।

इरफान ने ये भी कहा कि इशान उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें इंडियन प्रीमियर (IPL 2022) लीग के मेगा ऑक्शन से पहले चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम रीटेन करेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम के दौरान पठान ने कहा, “रोहित शर्मा नंबर एक, जसप्रीत बुमराह नंबर दो, नंबर तीन कीरोन पोलार्ड और नंबर चार, जिसे लेकर मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं, वो इशान किशन। वो 23 साल का है और उसने दिखाया कि वो क्या हासिल कर सकता है।”

उन्होंने कहा, “वो एक सॉलिड हिटर है जब बात बाएं हाथ के शीर्ष क्रम बल्लेबाज की आती है और आप उनमें निवेश कर सकते हैं क्योंकि वो अगले 10 साल तक अच्छा क्रिकेट खेलेंगे, इसलिए मैं इशान किशन का नाम लूंगा।”

IPL 2022 RETENTION RULES

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक पुरानी आठ फ्रेंचाइजी तीन से ज्यादा भारतीयों (कैप्ड / अनकैप्ड) खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर सकती हैं, जबकि रिटेंशन लिस्ट में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या दो तक सीमित है। इसमें साफ कहा गया है कि एक टीम दो से ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ियों को नहीं रख सकती है।

वहीं लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीमों भी नीलामी से बाहर दो भारतीय खिलाड़ियों को चुन सकती हैं जबकि विदेशी खिलाड़ियों की संख्या केवल एक ही हो सकती है। इसके अलावा, नई टीमें नीलामी से पहले केवल एक अनकैप्ड खिलाड़ी को ही चुन सकती हैं।

Editor's Pick