Mumbai T20 League : अर्जुन तेंदुलकर के ऑलराउंड प्रदर्शन से आकाश टाइगर्स को मिली जीत

ट्रम्‍फ नाइट मुंबई नॉर्थईस्ट की ओर से सूयकुमार यादव 90 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Edited By : Press Trust of India |May 14, 2019, 08:54 PM IST

Published On May 14, 2019, 08:54 PM IST

Last UpdatedMay 14, 2019, 08:54 PM IST

Arjun Tendulkar new @TWITTER

अर्जुन तेंदुलकर के ऑलराउंड खेल के दम पर आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने मुंबई लीग टी-20 टूर्नामेंट के पहले मैच में ट्रम्‍फ नाइट मुंबई नॉर्थईस्ट को पांच विकेट से हरा दिया।

पढ़ें: करोड़ों के खिलाड़ी और बदली हुई जर्सी भी नहीं बदल पाए राजस्‍थान के भाग्‍य

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिग्गज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने मुंबई लीग में पदार्पण पर एक विकेट लिया और फिर 23 रन बनाए। आकाश टाइगर्स ने ट्रिम्फ नाइट्स को छह विकेट पर 147 रन पर रोका और तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

नाइट्स की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 90 रन बनाए। टाइगर्स के लिए आकर्षित गोमल ने 41 और कौस्तुभ पवार ने 34 रन का योगदान दिया।

पढ़ें: मेरी जिंदगी में नकारात्मक बातों के लिए जगह नहीं है : धवन

आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने अर्जुन को अपने साथ पांच लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड दूत हैं। नीलामी में अर्जुन को ऑलराउंडर वर्ग में एक लाख रुपये के आधार मूल्य में शामिल किया गया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज अर्जुन भारत की अंडर-19 टीम के लिए अनधिकृत टेस्ट में खेल चुके हैं।

Editor's Pick