add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार दिल्‍ली के युवाओं को देंगे तेज गेंदबाजी की ट्रेनिंग

विश्‍व कप 2011 की टीम का हिस्‍सा रहे दोनों खिलाड़ी एक विशेष कैंप का होंगे हिस्‍सा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 16, 2018 8:29 PM IST

विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल और अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले प्रवीण कुमार दिल्‍ली में उभरते खिलाड़ियों को तेज गेंदबाजी के गुर सिखाएंगे। उभरते तेज गेंदबाजों के लिए पांच दिवसीय ट्रेनिंग शिविर 18 से 22 दिसंबर तक संत सुजान सिंह इंटरनेशनल स्कूल (स्‍वरूप नगर) में आयोजित किया जाएगा।

पढ़ें: वेलिंगटन टेस्‍ट: लैथम के नाबाद शतक से न्यूजीलैंड को बढ़त

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बताया गया कि पूर्व भारतीय गेंदबाज मुनाफ 19 दिसंबर को और प्रवीण 20 दिसंबर को युवा खिलाड़ियों को तेज गेंदबाजी की बारीकियों से अवगत कराएंगे। गुजरात निवासी मुनाफ ने भारत के लिए 2006 से 2011 के बीच 13 टेस्ट और 70 वनडे मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 35 और वनडे में 86 विकेट हैं। मुनाफ महेंद्र सिंह धाेनी के नेतृत्व में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

पढ़ें: जलज सक्‍सेना ने निकाले नौ विकेट, दिल्‍ली को पारी और 27 रन से मिली हार

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी प्रवीण कुमार ने 2007 से 2012 के बीच भारत के लिए छह टेस्ट और 68 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में प्रवीण के नाम 27 और वनडे में 77 विकेट हैं। बताया गया कि प्रवीण और मुनाफ के अलावा कैंप में कुछ प्रथम श्रेणी तेज गेंदबाज भी खिलाड़ियों को गेंदबाजी के गुर सिखाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)