अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं मुरली विजय!

मुरली विजय फिलहाल तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेलकर अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Aug 11, 2017, 11:29 AM IST

Published On Aug 11, 2017, 11:29 AM IST

Last UpdatedAug 11, 2017, 11:29 AM IST

मुरली विजय © IANS
मुरली विजय © IANS

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने हाल में बयान दिया है कि वह इस समय पूरी तरह फिट नहीं है। विजय इन दिनों टेस्ट क्रिकेट से दूर टीएनपीएल टी20 टूर्नामेंट में फिटनेस आजमा रहे हैं। उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं 100 प्रतिशत फिट महसूस नहीं कर रहा हूं लेकिन मानसिक तौर पर मैं वहां पहुंच रहा हूं। उम्मीद है कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग के जरिए मैं अपनी फिटनेस पर काम कर सकूंगा। जब मैं पूरी तरह फिट हो जाउंगा तो मैं बीसीसीआई को इसकी जानकारी दूंगा।”

विजय लंबे समय क्रिकेट से दूर रहने के बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग से मैदान पर वापसी करने वाले हैं। विजय इस टूर्नामेंट में कोवाई किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं, हालांकि मदुरई सुपर जायंट के खिलाफ जिस मैच में वह वापसी करने वाले थे वह बारिश की वजह से रद्द हो गया। अब विजय के प्रशंसकों को उन्हें मैदान पर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कलाई की चोट में तकलीफ बढ़ने के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए विजय जल्द ही टीम में वापसी करना चाहते हैं। [ये भी पढ़ें: अभिनव मुकुंद के समर्थन में उतरे कोहली-अश्विन]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि इस दौरान वह केवल टी20 क्रिकेट ही खेल पाएंगे, ऐसे में टेस्ट टीम में वापसी करना उनके लिए मुश्किल होगा या नहीं इस बारे में उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह कोई मतलब नहीं रखता है। मेरी चोट मेरे नियंत्रण में नहीं है। मैं केवल फिट होना चाहता हूं और क्रिकेट खेलना चाहता हूं। जैसा कि सभी ने देखा है कि मेरा करियर एक दिशा में ही रहा है। मैं अब इसे और व्यापक बनाना चाहता हूं।”  [ये भी पढ़ें: कपिल देव ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की]

विजय ने आगे कहा, “यहां से केवल मेरी मानसिकता और चोट है जिसका मुझे ध्यान रखना है। कोई भी क्रिकेट मेरे लिए बेहतरीन है क्योंकि मुझे क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है और यह मेरे लिए अपने करियर की दूसरी पारी शुरू करने के लिए अच्छा समय है।” इस बयान से तो यही लगता है कि विजय टेस्ट के साथ टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 भी खेलना चाहते हैं।

Editor's Pick