- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Musheer khan Batting style Very Similar to brother Sarfaraz Khan Watch Video
VIDEO: अपने भाई सरफराज की कार्बन कॉपी हैं मुशीर खान, एक जैसा बैटिंग स्टाइल, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
Musheer Khan vs Sarfaraz khan: आईसीसी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों भाईयों की बैटिंग को एक साथ दिखाया गया है. इस वीडियो में मुशीर खान और सरफराज खान को एक जैसे शॉट लगाते दिख रहे हैं.
Published On Jan 26, 2024, 02:14 PM IST
Last UpdatedJan 26, 2024, 02:14 PM IST
(Photo-Twitter)
नई दिल्ली. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ भारत के युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने शतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी से भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 201 रन से बड़ी जीत दर्ज की है. मुशीर खान सरफराज खान के छोटे भाई है. मुशीर खान ने जिस दिन शतक जड़ा, उसी दिन उनके बड़े भाई सरफराज खान ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक ठोका. सरफराज खान ने 161 रन की पारी खेली. एक ही दिन में दो भाइयों के शतक के बाद दोनों की तुलना भी की जा रही है.
मुशीर खान ने आयरलैंड के खिलाफ 118 रन की अपनी पारी में 106 गेंदों का सामना किया और नौ चौके और चार छक्के लगाए. वहीं सरफराज खान की बात करें तो उन्होंने 161 रन की पारी में 18 चौके और पांच छक्के लगाए.
आईसीसी ने शेयर किया वीडियो
आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद मुशीर खान ने कहा, हम दोनों भाईयों का बैटिंग स्टाइल एक जैसा है. आईसीसी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों भाईयों की बैटिंग को एक साथ दिखाया गया है. इस वीडियो में मुशीर खान और सरफराज खान को एक जैसे शॉट लगाते दिख रहे हैं. मुशीर और सरफराज ने मैच में जो छक्का लगाया, वह लगभग एक जैसा दिखता है. इसके अलावा पुल शॉट, स्वीप और रिवर्स स्वीप लगाने का स्टाइल भी दोनों का एक जैसा है.
18 साल के मुशीर खान ने अब तक तीन फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. तीन फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 96 रन है, इसके अलावा उन्होंने दो विकेट भी लिए हैं. वहीं सरफराज खान ने 22 फर्स्ट क्लास मैच में 3751 रन बनाए हैं. हालांकि इस शानदार रिकॉर्ड के बावजूद सरफराज खान को अब तक टीम इंडिया में मौका नहीं मिल सका है.