मुश्फिकुर रहीम ने पाकिस्तान का बजाया बैंड, शतक ठोक बांग्लादेश के लिए बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान के गेंदबाजों की बैंड बजाते हुए मुश्फिकुर रहीम ने शानदार शतक ठोका. इस शतक के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Edited By : Saurav Kumar |May 18, 2026, 04:29 PM IST

Published On May 18, 2026, 04:29 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2026, 04:29 PM IST

Mushfiqur Rahim Century

Mushfiqur Rahim Century

Mushfiqur Rahim Century: बांग्लादेशी टीम एक बार फिर से पाकिस्तान की बैंड बजाते हुए नजर आ रही है. अपने घर में खेल रही बांग्लादेश की टीम दूसरे टेस्ट मैच में भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. इस मुकाबले की दूसरी पारी में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने अपने अनुभव का जादू फैंस को फिर से दिखाया है. इस बल्लेबाज ने दूसरी पारी में कमाल की बैटिंग करते हुए शानदार शतक ठोक दिया है. रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक बांग्लादेश के लिए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

मुश्फिकुर रहीम ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों की बैंड बजाते हुए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में रहीम ने शानदार सेंचुरी लगाई. इस सेंचुरी के साथ ही वह बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मुश्फिकुर ने मोनिमुल हक को पीछे छोड़ दिया है. अब वह बांग्लादेश के लिए 14 सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रहीम ने मोमिनुल हक को पीछे छोड़ा है. मोमिनुल ने बांग्लादेश के लिए टेस्ट में 13 शतक लगाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

14 शतक – मुशफिकुर रहीम

13 शतक – मोमिनुल हक

10 शतक – तमीम इकबाल

9 शतक – नजमुल हसन शंटो

6 शतक – लिटन दास

बांग्लादेश की स्थिति हुई मजबूत

मुकाबले की बात करें तो मुश्फिकुर रहीम की दमदार पारी के दमपर बांग्लादेश की स्थिति मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है. रहीम ने 175 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की. वह अभी भी क्रीज पर बने हुए हैं. इस मुकाबले में बांग्लादेश अब तक 423 रन की बढ़त ले चुका है. पाकिस्तानी गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ बुरी तरह संघर्ष करते हुए नजर आए. बांग्लादेशी बल्लेबाज उनके खिलाफ आसानी से रन बनाते हुए नजर आए. अब बांग्लादेशी फैंस यही चाहेंगे की पाकिस्तान की दूसरी पारी जल्दी सिमटे और टीम 2-0 से सीरीज अपने नाम करे.

Editor's Pick