टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन बनाने वाले दूसरे बांग्लादेशी बने मुशफिकुर रहीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रहीम ने 4,000 टेस्ट रन पूरे किए।
Published On Nov 30, 2018, 04:52 PM IST
Last UpdatedNov 30, 2018, 04:52 PM IST
Mushfiqur Rahim @AFP
वेस्टइंडीज के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 14 रनों की छोटी सी पारी खेलकर बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। रहीम बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं।
रहीम ने बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (4049) के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे बांग्लादेश हैं। रहीम ने 66 टेस्ट मैचों में 35.14 की औसत से 4006 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं।
बता दें कि रहीम ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ मीरपुर में खेले गए घरेलू टेस्ट मैच में 219 रनों की पारी खेलकर टेस्ट में दो दोहरे शतक बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उससे पहले मुशफिकुर ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में भी दोहरा शतक जड़ा था।
मुशफिकुर रहीम की 219 रनों की ये पारी टेस्ट क्रिकेट में किसी बांग्लादेशी बल्लेबाजी की खेली सबसे बड़ी पारी थी। इस पारी के दौरान मुशफिकुर ने 421 गेंदो का सामना किया और 589 मिनटों तक क्रीज पर बने रहे। समय के मामले में बांग्लादेश के लिए ये सबसे लंबी टेस्ट पारी थी।