• Home
  • News
  • Mushfiqur Rahim becomes second bangladesh batter who completes 5000 international away runs

मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट में किया बड़ा कारनामा, श्रीलंका में बनाया खास कीर्तिमान

पहले टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश की टीम ने 46 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद नजमुल हसन शांतो और मुशफिकुर रहीम ने शतकीय साझेदारी कर बांग्लादेश की मैच में वापसी कराई

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 17, 2025, 03:49 PM IST

Published On Jun 17, 2025, 03:49 PM IST

Last UpdatedJun 17, 2025, 03:49 PM IST

Mushfiqur Rahim

Mushfiqur Rahim

Mushfiqur Rahim Records: बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में खास कीर्तिमान बनाया है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उन्होंने बड़ा कारनामा किया है. श्रीलंका- बांग्लादेश पहले टेस्ट के पहले मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की.

मुशफिकुर रहीम ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली, रहीम अब बांग्लादेश की तरफ से घर से बाहर सर्वाधिक इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, रहीम ने घर से बाहर यानी विदेशी धरती पर 5000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं. रहीम से आगे सिर्फ तमीम इकबाल है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विदेशी सरजमीं पर 5000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज

तमीम इकबाल- 6072 रन

मुशफिकुर रहीम- 5000* रन

शाकिब अल हसन- 4671 रन

महमदुल्लाह- 3975 रन

मोहम्मद अशरफफुल- 3100 रन

टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में आईसीसी, लेकिन भारत…

शांतो- रहीम की पारी से बांग्लादेश की अच्छी शुरुआत

बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 46 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद नजमुल हसन शांतो और मुशफिकुर रहीम ने शतकीय साझेदारी कर बांग्लादेश की मैच में वापसी कराई. टी ब्रेक तक बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 182 रन बनाए हैं. शांतो 70 रन और रहीम 66 रन बनाकर नाबाद हैं.

Editor's Pick