मुशफिकुर रहीम ने जड़ा बांग्लादेश के लिए सबसे तेज शतक, मैच में बने कई रिकॉर्ड्स

मुशफिकुर रहीम ने इस मैच में सबसे तेज शतक के अलावा एक और रिकॉर्ड्स अपने नाम किया. उन्होंने वनडे क्रिकेट में सात हजार रन भी पूरे कर लिए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 20, 2023, 07:55 PM IST

Published On Mar 20, 2023, 07:55 PM IST

Last UpdatedMar 20, 2023, 07:55 PM IST

Mushfiqur Rahim (Photo-Bangladesh cricket twitter)

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में इतिहास रच दिया. मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश की तरफ से सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने सिर्फ 60 गेंद में शतक जड़ा. रहीम ने इसके साथ ही शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, जिनके नाम 63 गेंद में शतक बनाने का रिकॉर्ड था.

मुशफिकुर रहीम ने इस मैच में 60 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 14 चौका और दो छक्के लगाए. मुशफिकुर रहीम ने इस मैच में सबसे तेज शतक के अलावा एक और रिकॉर्ड्स अपने नाम किया. उन्होंने वनडे क्रिकेट में सात हजार रन भी पूरे कर लिए. वनडे में सात हजार रन पूरा करने वाले वह तीसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन यह कारनामा कर चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश ने इस मैच में वनडे क्रिकेट का सबसे ज्यादा स्कोर भी बनाया. बांग्लादेश ने 50 ओवर में छह विकेट पर 349 रन बनाए. मुशफिकुर रहीम के अलावा इस मैच में नजमुल हसन शांतो ने 73 रन और लिटन दास ने 70 रन की पारी खेली. बांग्लादेश ने 48 घंटे पहले आयरलैंड के खिलाफ ही बनाए गए 338 रन के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया.

बांग्लादेश के लिए सबसे तेज शतक: 

60 बॉल – मुशफिकुर रहीम vs आयरलैंड, सिलहट, 2023
63 बॉल – शाकिब अल हसन vs जिम्बाब्वे, बुलावायो, 2009
68 बॉल – शाकिब अल हसन VS जिम्बाब्वे, मीरपुर, 2009
69 बॉल- मुशफिकुर रहीम vs पाकिस्तान, मीरपुर, 2015

बांग्लादेश के लिए सात हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज:

तमीम इकबाल- 8169 रन

शाकिब अल हसन- 7086 रन

मुशफिकुर रहीम- 7045 रन

बांग्लादेश के लिए वनडे में सबसे बड़ा स्कोर:

349/6 बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2023
338/8 बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2023
333/8 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ट्रेंट ब्रिज, 2019
330/6 बनाम दक्षिण अफ्रीका, द ओवल, 2019
329/6 बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2015

Editor's Pick