• Home
  • News
  • Mushfiqur Rahim must put country over family; Says Nazmul Hasan

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुशफिकुर रहीम को पाकिस्तान जाने के लिए कही ये बात

पाकिस्तान दौरे का तीसरा चरण तीन अप्रैल से शुरू होगा जहां बांग्लादेश को एकदिवसीय मैच के अलावा टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेलना है।

Edited By : Press Trust of India |Feb 26, 2020, 12:13 PM IST

Published On Feb 26, 2020, 12:13 PM IST

Last UpdatedFeb 26, 2020, 12:13 PM IST

Mushfiqur Rahim @ APF (FILE PHOTO)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने मंगलवार को टीम के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम से पाकिस्तान दौरे को लेकर विचार बदलने की मांग करते हुए टीम के साथ वहां जाने का आग्रह किया। मुशफिकुर ने ढाका में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में नाबाद 203 रन की पारी खेलकर टीम को बड़ी जीत दिलाई।

पेसर आवेश खान की घातक गेंदबाजी से टीम को मिली जीत

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वह सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तीन चरणों में होने वाले पाकिस्तान दौरे के पहले दो चरण में टीम के साथ नहीं गये थे। इस दौरान बांग्लादेश को टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा जबकि टेस्ट में बुरी तरह शिकस्त झेलनी पड़ी।

पाकिस्तान दौरे का तीसरा चरण तीन अप्रैल से शुरू होगा जहां बांग्लादेश को एकदिवसीय मैच के अलावा टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेलना है।

दक्षिण अफ्रीकी फैंस से मिल रहे सम्मान से खुश हैं डेविड वार्नर

हसन ने संवाददाताओं से कहा कि रहीम ने अंतिम चरण के दौरे को लेकर अपने फैसले के बारे में बोर्ड को सूचित नहीं किया है।
उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है वह पाकिस्तान जाऐंगे। हर अनुबंधित खिलाड़ी को टीम के साथ जाना चाहिए। परिवार हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन देश अधिक महत्वपूर्ण है।’

Editor's Pick