- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mushfiqur Rahim named ICC Men’s POTM for May after starring in Bangladesh’s Pakistan sweep
39 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, पांच साल बाद जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब
आईसीसी सम्मान मिलने के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, फिर से ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना जाना बहुत सम्मान की बात है, मुझे इस बात की खास खुशी है कि यह सम्मान मुझे टेस्ट क्रिकेट में मेरे प्रदर्शन के लिए मिला है.
Published On Jun 23, 2026, 11:13 AM IST
Last UpdatedJun 23, 2026, 11:13 AM IST
Mushfiqur Rahim
आईसीसी ने मई महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी है. इस बार यह अवॉर्ड 39 साल के खिलाड़ी को मिला है. पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए 39 साल के मुशफिकुर रहीम को मई माह के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया.
मुशफिकुर रहीम ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल के तहत पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम की 2-0 से शानदार टेस्ट सीरीज़ जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी तैजुल इस्लाम और नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी को पीछे छोड़कर अपने करियर में दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता. इससे पहले उन्होंने मई 2021 में यह अवॉर्ड जीता था. मुशफिकुर रहीम ने इस खिताब के साथ इतिहास भी रच दिया है. वह आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने हैं.
दो टेस्ट मैच में बनाए थे 253 रन
39 साल के मुशफिकुर बल्ले से बांग्लादेश के सबसे अच्छे खिलाड़ी रहे। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 63.25 की औसत से 253 रन बनाए। इससे बांग्लादेश टीम को पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज़ जीतने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में ऊपर आने में मदद मिली.
नीतीश कुमार रेड्डी को लगी चोट, आयरलैंड दौरे से बाहर, इंग्लैंड में भी खेलना मुश्किल
प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद क्या बोले मुशफिकुर रहीम ?
अवॉर्ड मिलने के बाद मुशफिकुर ने कहा, फिर से ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना जाना बहुत सम्मान की बात है, मुझे इस बात की खास खुशी है कि यह सम्मान मुझे टेस्ट क्रिकेट में मेरे प्रदर्शन के लिए मिला है. पाकिस्तान के खिलाफ हमारी यादगार सीरीज़ जीत में मेरे साथी खिलाड़ी तैजुल ने अहम भूमिका निभाई; यह जीत हम सभी लंबे समय तक याद रखेंगे, हमारी जीत से हमें ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में ऊपर आने में भी मदद मिली, जिससे टीम के लिए यह उपलब्धि और भी खास हो गई है.
उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ़ का उनकी मदद के लिए शुक्रिया अदा करता हूं, मैं आने वाले महीनों में बांग्लादेश की सफलता में और योगदान देने के लिए उत्सुक हूं.
सिलहट में दूसरे टेस्ट में खेली थी 137 रन की पारी
मुशफिकुर ने पहले टेस्ट की पहली पारी में अहम 71 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने सिलहट में दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार 137 रन बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया. उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन, लीडरशिप और दबाव में खेलने की काबिलियत की वजह से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ का अवॉर्ड मिला और बांग्लादेश ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की.