वनडे में बांग्लादेश के कप्तान होंगे मुशफिकुर, 30 साल के फजल पहली बार टीम में
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला वनडे 21 अक्टूबर को ढाका में खेलेगी बांग्लादेशी टीम।
Published On Oct 11, 2018, 08:48 PM IST
Last UpdatedOct 11, 2018, 08:48 PM IST
mushfiqur-rahim © AFP (file photo)
जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश टीम के कप्तान होंगे।
मेजबान बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश ने 30 साल के अनकैप्ड बैटिंग ऑलराउंडर फजल महमूद को टीम में शामिल किया है। मोहम्मद सैफुद्दीन भी वापसी करने में सफल रहे हैं।
अनुभवी ओपनर तमीम इकबाल चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। तमीम को यह चोट सितंबर में संपन्न एशिया कप के दौरान लगी थी। अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी उंगली में चोट से उबर रहे हैं।
तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे 21 अक्टूबर से ढाका में खेला जाएगा जबकि दूसरा वनडे 24 अक्टूबर को चटगांव में और तीसरा 26 अक्टूबर को यहीं पर खेला जाएगा।
15 सदस्यीय बांग्लादेशी टीम इस प्रकार है :
मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, इमरुल कायेस, नजमुल हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमूदुल्लाह, अरिफुल हक, मेहसदी हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, नजमुल इस्लाम, रुबले हुसैन, अबु हैदर, सैफुद्दीन, फजल रब्बी।