This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
मुश्ताक़ अहमद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच होंगे
मुश्ताक अहमद 1992 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे, उन्होंने अपने करियर में 144 वनडे और 52 टेस्ट खेले. मुश्ताक ने रंगना हेराथ की जगह ली है जो जून 2021 से दो साल तक इस पद पर बने रहे.
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - April 17, 2024 4:44 PM IST

ढाका. पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक़ अहमद आने वाले टी20 विश्व कप तक बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज़ी कोच होंगे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को यह घोषणा की कि मुश्ताक अगले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले ढाका में लगने वाले कैंप में पहुंचेंगे.
मुश्ताक़ ने कहा, बांग्लादेश क्रिकेट टीम का स्पिन गेंदबाज़ी कोच चुना जाना सम्मान की बात है, मैं इस भूमिका का इंतज़ार कर रहा हूं और खिलाड़ियों को अपना सारा अनुभव बांटना चाहता हूं क्योंकि वह सीखने लायक हैं और मुझे हमेशा लगता है कि यह टीम बहुत ख़तरनाक टीम है, वे किसी को भी हरा सकते हैं क्योंकि उनमें क्षमता और कौशल है, मैं उनमें विश्वास डालने का प्रयास करूंगा, मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.
रंगना हेराथ की जगह लेंगे मुश्ताक अहमद
मुश्ताक ने रंगना हेराथ की जगह ली है जो जून 2021 से दो साल तक इस पद पर बने रहे. मुश्ताक प्रमुख कोच चंद्रिका हथुरुसिंघे, सहायक कोच निक पोथास, बल्लेबाज़ी कोच डेविड हेंप और तेज़ गेंदबाज़ी कोच आंद्रे एडम्स के साथ जुड़ेंगे.
इंग्लैंड टीम के साथ भी जुड़े थे मुश्ताक
मुश्ताक़ का स्पिन गेंदबाज़ी कोच के तौर पर लंबा करियर रहा है, वह 2008 से 2014 के बीच इंग्लैंड की पुरुष टीम के साथ रहे. वह 2014 से 2016 और 2020 से 2022 तक पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज़ी कोच रहे. मुश्ताक़ 1992 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे, उन्होंने अपने करियर में 144 वनडे और 52 टेस्ट खेले, वह काउंटी में भी सक्रिय रहे और 1993 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे.
मुश्ताक थोड़े ही समय के लिए टीम से जुड़े हैं लेकिन रिशाद हुसैन जैसे खिलाड़ी अपने करियर में पहली बार इस दिग्गज स्पिनर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं.
