न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मुस्तफिजुर के खेलने पर संशय
वेस्टइंडीज के गेंदबाजी कोच कर्टनी वॉल्श ने मुस्तफिजुर रहमान के न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय जताया है।
Published On Feb 26, 2019, 05:10 PM IST
Last UpdatedFeb 26, 2019, 05:10 PM IST
Mustafizur Rahman (Getty Images)
बांग्लादेश टीम के गेंदबाजी कोच कर्टनी वॉल्श ने कहा है कि तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में तीनों मैच नहीं खेल पाएंगे। बांग्लादेश को 28 फरवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
मुस्तफिजुर रहमान को पसलियों में चोट लगी है, जिस वजह से वो मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। कोच वॉल्श ने कहा, “मुस्तफिजुर के मामले में, हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि वो ठीक हो और तरोताजा रहे। इसलिए, सवाल ये होगा कि चयनकर्ता उसे यहां कितने टेस्ट खिलाना चाहते हैं और एक बार हमें वो पता चल जायगा तो हम उस हिसाब से उसका वर्कलोड मैनेज करेंगे।”
ये भी पढ़ें: पैट कमिंस हुए जसप्रीत बुमराह के फैन कहा, क्लास है यह गेंदबाज
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि इस मामले में बातचीत होना महत्वपूर्ण है और हमें ये देखना होगा कि कौन सी सतह उसे सूट करती है और मेरे अनुमान में तीनों टेस्ट मैच खेलना उसके लिए कठिन होगा, यदि आप उसे फिट और ताजा बनाए रखना चाहते हैं तो।”
वॉल्श जानते हैं कि रहमान उनके प्रमुख गेंदबाज हैं और सीरीज जीतने की दावेदारी बनाए रखने के लिए टीम को उनकी जरूरत है। कोच ने कहा, “जाहिर है हम यहां टेस्ट सीरीज जीतने आए हैं, इसलिए हमें पहले टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ टीम की तलाश करनी होगी और मैं इसे लेकर सकारात्मक हूं। इसलिए शायद उसे थोड़ा वर्कलोड उठाना पड़ सकता है और उसे भी ये पता है। मुझे इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि वो अभ्यास मैचों में ज्यादा गेंदबाजी ना करें। ये मेरा काम है, मेरी जिम्मेदारी उसे फ्रेश और फिट रखने की है।”
ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 में सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
बांग्लादेशी गेंदबाजी कोच ने आगे कहा, “अगर ये मेरे ऊपर है, तो हां, रूबेल हुसैन कुछ और मैच खेल सकते हैं क्योंकि दुर्भाग्य से, उन्होंने यहां बहुत सारे खेल नहीं खेले हैं। उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में अच्छा प्रदर्शन किया है और बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा मैच उन्होंने ही खेले हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि आईसीसी विश्व कप 2019 तक खेलना और उसके बाद जितने मैच खेले जा सकते हैं खेलना महत्वपूर्ण है।”