IPL 2019 में नहीं खेलेंगे मुस्ताफिजुर रहमान, बोर्ड ने नहीं दी इजाजत

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्ताफिजुर को अगले आईपीएल सीजन में हिस्सा लेने के लिए एनओसी ना देने का फैसला किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 09, 2018, 10:49 AM IST

Published On Dec 09, 2018, 10:49 AM IST

Last UpdatedDec 09, 2018, 10:49 AM IST

Mustafizur Rahman © AFP (File photo)

बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्ताफिजुर को विदेशी लीग में भाग लेने के लिए जरूरी एनओसी देने से मना कर दिया है।

ये भी पढ़ें: IPL 2019: 18 दिसंबर को जयपुर में होगी नीलामी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन से चोटिल होकर लौटे मुस्ताफिजुर लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे थे। ऐसे में बीसीबी दोबारा कोई रिस्क नहीं उठाना चाहती है। अगले साल होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट को देखते हुए बोर्ड ने ये कड़ा कदम उठाया है। रहमान को पहले ही बताया गया था कि उन्हें राष्ट्रीय टीम के हित के लिए सुरक्षित किया जाएगा और दो साल तक सभी विदेशी टी20 टूर्नामेंटों से दूर रखा जाएगा।

मुस्ताफिजुर को छोड़ बांग्लादेश के कुल 9 खिलाड़ी 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली आईपीएल की नीलामी में हिस्सा लेंगे। इनमें तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, इमरुल काएस, अबू हैदर, लिटन दास और हाल ही में टेस्ट डेब्यू करने वाले नईम हसन शामिल हैं। इन 9 खिलाड़ियों के अलावा शाकिब अल हसन 10वें बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 2019 में हिस्सा लेंगे। हालांकि वो नीलामी में शामिल नहीं होंगे क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रीटेन किया है।

Editor's Pick