add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सबसे मुश्किल था लारा को आउट करना: मुरलीधरन

मुरलीधरन ने कहा कि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने उन्हें उनके करियर में खेले गए कई मैचों में कड़ी प्रतिद्वंदिता दी है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 31, 2016 11:57 AM IST

मुथैया मुरलीधरन © PTI
मुथैया मुरलीधरन © PTI

श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी  ब्रायन लारा को सबसे मुश्किल बल्लेबाज बताया। मुरलीधरन ने कहा कि उनकी गेंदबाजी के करियर में लारा सबसे मुश्किल बल्लेबाज रहे। मुरलीधरन ने कहा कि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने उन्हें उनके करियर में खेले गए कई मैचों में कड़ी प्रतिद्वंदिता दी है। श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी ने कहा, “मैंने दिग्गज बल्लेबाज के खिलाफ कई बार खेला है, लेकिन सबसे ज्यादा कड़े प्रतिद्वंदी अगर कोई रहे हैं, तो वह हैं लारा।” ये भी पढ़ें: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया, जडेजा ने लिया बेहतरीन कैच(वीडियो)

मुरलीधरन ने कहा, “एमसीएल में मुझे लारा से ज्यादा डर नहीं लग रहा है, क्योंकि वह मुझसे काफी ज्यादा उम्रदराज हैं और इस स्तर पर मैं उनसे बेहतर हूं।” 43 वर्षीय श्रीलंकाई गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर में 133 मैच खेले हैं। जिसमें 800 विकेट हासिल किए टेस्ट मैच में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुरली ने 51 रन देकर 9 विकेट झटके। वहीं वनडे में इन्होंने 350 मैच खेले जिसमें मुरली ने 534 विकेट हासिल किए। ये भी पढ़ें: टी-20 विश्व कप में हेलमेट पहनेगें अंपायर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किया। टेस्ट क्रिकेट का अपना पहला मैच मुरली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेला।

12 अगस्त 1993 को भारत के खिलाफ मुरली ने अपना पहला वनडे मैच खेला और सन 2011 में मुरली ने अपना आखिरी मैच भी भारत के खिलाफ खेला। टी-20 मैच में मुरली ने 12 मैच खेले जिसमें 13 विकेट हासिल किए।